फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन और सियासत: पढ़िए पायलट का कश्मीर कनेक्शन, साथ ही जानिए पढ़ाई से लेकर लव लाइफ के बारे में सब कुछ

Fri, 11 Jun 2021 02:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 11 Jun 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
Sachin Pilot latest news in hindi, Sachin Pilot in headlines after Jitin Prasada joined BJP know about Sachin Pilot love story with sarah abdullah
सचिन पायलट - फोटो : @SachinPilot

जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद सचिन पायलट की सियासी गलियारों में सबसे अधिक चर्चा हो रही है। इस घटनाक्रम को जम्मू-कश्मीर के लोग भी खास दिलचस्पी से देख रहे हैं। इसकी वजह यह है कि सचिन पायलट जम्मू-कश्मीर के दिग्गज राजनीतिक परिवार के दामाद हैं। सचिन की पत्नी सारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बहन हैं। पायलट को लेकर जम्मू-कश्मीर के सियासी मायने तो नहीं निकाले जा सकते, लेकिन लोग अपने-अपने कयास लगा रहे हैं।

उधर, सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पायलट ने कहा कि भाजपा नेता रीता बहुगुणा ने कहा कि उन्होंने सचिन से बात की। उन्होंने शायद सचिन तेंदुलकर से बात की होगी। सचिन पायलट ने आगे कहा कि मुझसे बात करने का साहस रीता बहुगुणा में नहीं है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार सचिन पायलट के भाजपा में शामिल होने के कयास लगे हैं लेकिन उन्होंने हर बार इस बात को खारिज किया है। आपको बताते हैं सचिन पायलट की पढ़ाई से लेकर लव स्टोरी के बारे में...

Sachin Pilot latest news in hindi, Sachin Pilot in headlines after Jitin Prasada joined BJP know about Sachin Pilot love story with sarah abdullah
सचिन पायलट - फोटो : @SachinPilot

सचिन ने अपनी पढ़ाई एयरफोर्स बाल भारती स्कूल, नई दिल्ली और दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से की। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद के आई.एम.टी से मार्केटिंग में डिप्लोमा किया। आगे की पढ़ाई के लिए वह लंदन चले गए। वहां उन्होंने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की।
 
Sachin Pilot latest news in hindi, Sachin Pilot in headlines after Jitin Prasada joined BJP know about Sachin Pilot love story with sarah abdullah
सचिन पायलट और उनकी पत्नी सारा अब्दुल्ला - फोटो : सोशल मीडिया

लंदन में पढ़ाई के दौरान सचिन की मुलाकात सारा अब्दुल्ला से हुई और कुछ दिनों के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। लंदन में पढ़ाई पूरी करने के बाद सचिन वापस दिल्ली लौट आए। वहीं, सारा अपनी पढ़ाई के लिए लंदन में ही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Pilot latest news in hindi, Sachin Pilot in headlines after Jitin Prasada joined BJP know about Sachin Pilot love story with sarah abdullah
सचिन पायलट और उनकी पत्नी सारा अब्दुल्ला - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों के बीच यह दूरी आ जाने के बाद भी दोनों का प्यार बना रहा। दोनों ई-मेल और फोन के जरिए बात किया करते थे। दोनों ने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद अपने रिश्ते के बारे में परिवार को बताने का फैसला लिया।

विज्ञापन
Sachin Pilot latest news in hindi, Sachin Pilot in headlines after Jitin Prasada joined BJP know about Sachin Pilot love story with sarah abdullah
सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

सचिन और सारा ने जब अपने परिवार वालों को बताया तो दोनों के प्यार के बीच मजहब की दीवार आ खड़ी हुई। एक तरफ सचिन हिंदू परिवार से थे, तो वहीं सारा का ताल्लुक मुस्लिम परिवार से था। सचिन के परिवार ने दोनों की शादी के लिए इनकार कर दिया। वहीं, सारा के लिए भी यह राह आसान नहीं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed