बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करना हर अभिनेता का सपना होता है। प्रदेश से भी कई युवाओं ने बॉलीवुड में अपने अभिनय से मुकाम हासिल किया है। सरोजिनी नायडू की जीवनी पर निर्देशक धीरज मिश्रा द्वारा बनाई जा रही फिल्म में जम्मू के पटोली ब्राह्मणा के रहने वाले सचिन भंडारी पत्रकार की भूमिका निभाने जा रहे हैं।
{"_id":"5eb505168ebc3e909943aa4a","slug":"sachin-of-jammu-will-be-seen-in-a-film-made-on-biography-of-sarojini-naidu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रामायण' की सीता के साथ बड़े पर्दे पर दिखेगा जम्मू का ये सितारा, निभाएंगे यह भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रामायण' की सीता के साथ बड़े पर्दे पर दिखेगा जम्मू का ये सितारा, निभाएंगे यह भूमिका
Fri, 08 May 2020 12:38 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 08 May 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
फिल्म में पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगे सचिन
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन भंडारी, अभिनेत्री दीपिका चिखलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन फिल्मी दुनिया में कैरियर बनाने के लिए मुंबई चले गए थे। उन्होंने इश्कबाज, ये हैं मोहब्बते, ये है आशिकी जैसे धारावाहिकों में छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अभिनय का परिचय दिया है।
सचिन भंडारी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के साथ कामर्शियल एड भी किए हैं। लॉकडाउन के कारण सचिन जम्मू में हैं। इस बीच निर्देशक धीरज मिश्रा ने उन्हें ऑडिशन वीडियो बनाकर भेजने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजिनी नायडू के जीवन पर आधारित होगी फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उन्हें पता चला कि फिल्म सरोजिनी नायडू में वह पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जम्मू आए थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से यहीं फंस गए।
विज्ञापन
अभिनेत्री दीपिका चिखलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में रामायण धारावाहिक में सीता का रोल करने वाली अभिनेत्री दीपिका भी हैं। सचिन ने कहा कि यह मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन के बाद शुरू होगी।