{"_id":"6aa3194d7d13424185027dd3","slug":"gathering-of-saints-at-purmandal-pilgrimage-site-devotees-sought-blessings-samba-news-c-398-1-pmd1001-810-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुरमंडल तीर्थ में संत समागम, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुरमंडल तीर्थ में संत समागम, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
महंत श्री सीताराम दास महाराज की चौबरसी पर संत सम्मेलन, उमड़ा आस्था का सैलाब
वैष्णो धाम के ब्रह्मचारी संत श्री रामकृष्ण दास ने किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। देविका नदी के तट और छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी पुरमंडल में गुरुवार को महंत श्री सीताराम दास महाराज की चौबरसी के अवसर पर महा संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों संत-महात्माओं ने भाग लिया, जबकि हजारों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का आयोजन वैष्णो धाम पुरमंडल के ब्रह्मचारी संत श्री रामकृष्ण दास महाराज के सान्निध्य में किया गया। आयोजन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित धार्मिक कथा में संतों एवं विद्वानों ने महंत श्री सीताराम दास महाराज के आध्यात्मिक जीवन, समाज सेवा और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से कथा का श्रवण किया।
महा संत सम्मेलन में पहुंचे संत-महात्माओं ने मानव जीवन में धर्म, सेवा, सदाचार और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संतों का सान्निध्य समाज को सही दिशा प्रदान करता है तथा आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करता है।
विज्ञापन
धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने देविका माता के पावन तट पर दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना भी की।
आयोजन समिति ने सभी संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।