{"_id":"6aa318d405425da85f00b817","slug":"death-in-police-custody-protest-held-for-20-hours-with-uttam-chands-body-placed-at-the-intersection-samba-news-c-312-1-sjam1007-104076-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत में मौत : उत्तम चंद का शव चौराहे पर रखकर 20 घंटे किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत में मौत : उत्तम चंद का शव चौराहे पर रखकर 20 घंटे किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चकरोई में पूरी रात चला हंगामा, पुलिस ने चौकी के सामने शव रखने से रोका
परिवार के दो सदस्यों को नौकरी और आर्थिक मदद की मांग करते रहे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। पुलिस हिरासत में उत्तम चंद की मौत के विरोध में गांव चकरोई में पूरी रात ग्रामीणों ने हंगामा किया। बीस घंटे तक शव को चौराहे पर रखकर प्रदर्शन किया गया। हालांकि पुलिस ने शव चौकी के सामने नहीं रखने दिया। गांव वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआइआर दर्ज कराने के साथ ही घटना की न्यायिक जांच, परिवार के दो सदस्यों को नौकरी देने और आर्थिक सहायता की मांग करते रहे। दूसरे दिन विधायक प्रो. गारू राम की मौजूदगी में अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव को चौराहे से हटाकर घर के अंदर किया।
उत्तम चंद की एक दिन पूर्व पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इसके बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश था। बुधवार रात के आठ बजे उत्तम चंद का शव पुलिस की निगरानी में गांव चकरोई पहुंचने पर परिजनों ने शव पुलिस चौकी के सामने रखने का फैसला किया था। पुलिस की ओर से शव को चौकी के सामने नहीं रखने दिया और थोड़ी दूरी पर एक चौराहे पर शव रखकर बीस घंटे तक विरोध-प्रदर्शन किया गया। ग्रामीण परिवार के दो व्यक्ति को सरकारी नौकरी, पुलिस हिरासत में उत्तम चंद को बेरहमी से पीटने से जाने पर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बिक्रम चौधरी व अन्य कर्मियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के साथ आर्थिक सहायता राशि देने की मांग की जा रही थी।
एसडीएम आरएस पुरा, एसपी हेडक्वार्टर अन्ना सिंह, एसडीपीओ गुरमीत सिंह, थाना प्रभारी आदि ने शव को चकरोई चौराहे पर रखा होने पर उनकी बात जिला आयुक्त जम्मू के समक्ष रख समाधान का आश्वासन दिया। लेकिन गांव वालों ने लिखित में दिए जाने के लिए कहा। पर मांग पूरी न होने पर शव को चकरोई चौराहे पर रखकर प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन
बाद में अतिरिक्त जिला आयुक्त अनसुआ जंवाल ने चकरोई पहुंचकर स्थानीय विधायक प्रो. गारू राम सहित उत्तम चंद के परिजनों व बिरादरी के लोगों से बातचीत करने बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने व पववार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी देने के आश्वासन पर धरने पर बैठे परिजन व ग्रामीण शव को घर के अंदर लेकर गए।
विधायक प्रो. गारू राम ने कहा कि परिजनों की मांग पर ज्यूडिशियल जांच, उत्तम चंद के छोटे भाई व भाभी को सरकारी नौकरी देने के साथ प्रभावित गरीब परिवार को राहत राशि दिलवाए जाने के लिए एलजी व मुख्यमंत्री से मिलकर बात रखी जाएगी।