{"_id":"6aa26bf5a05662f35b0e3cb0","slug":"several-structures-were-demolished-for-road-widening-in-nai-basti-area-of-jammu-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सड़क विस्तार के लिए कार्रवाई तेज, नई बस्ती में 21 दुकानें हटाई गईं; दुकानदारों ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सड़क विस्तार के लिए कार्रवाई तेज, नई बस्ती में 21 दुकानें हटाई गईं; दुकानदारों ने कही ये बात
Thu, 10 Sep 2026 02:06 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
एएनआई, जम्मू-कश्मीर
एएनआई, जम्मू-कश्मीर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:06 PM IST
सार
जम्मू के नई बस्ती इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए सड़क चौड़ीकरण के तहत करीब 21 दुकानों को ध्वस्त किया गया। प्रशासन का कहना है कि इससे यातायात सुगम होगा।
विज्ञापन
नई बस्ती में सड़क चौड़ीकरण शुरू
- फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू के नई बस्ती इलाके में सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने कई ढांचों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण और बुनियादी ढांचा विकास परियोजना के तहत की गई। सड़क विस्तार के लिए करीब 21 दुकानों को हटाया गया, जिससे स्थानीय दुकानदारों में चिंता का माहौल है।
स्थानीय निवासी ओंकार शर्मा ने बताया कि सड़क संकरी होने के कारण वाहनों के आवागमन में परेशानी होती थी और अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसी समस्या को दूर करने के लिए सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन दुकानों को हटाया गया, वे सड़क की जमीन पर बनी थीं।
ओंकार शर्मा के अनुसार, दुकानदारों को पहले ही दुकानें खाली करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रभावित लोगों को मुआवजा मिलेगा या उन्हें वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।