फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबरीः वैष्णो देवी के यात्रियों को सीधी चढ़ाई से मिलेगी निजात, शुरू हो रही ये सुविधा

Sun, 07 Jan 2018 12:36 PM IST
अमित वर्मा,अमर उजाला,जम्मू
अमित वर्मा,अमर उजाला,जम्मू Updated Sun, 07 Jan 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
ropeway start in mata vaishno debi katra, bhawan to bhairo baba ropeway
- फोटो : FILE
माता वैष्णो देवी के यात्रियों को कठिन और सीधी चढ़ाई से निजात मिलेगी। देश-विदेश के श्रद्धालु पैसेंजर रोपवे से माता के दरबार से सीधे भैरोनाथ (भैरो घाटी) के मंदिर में पहुंच सकेंगे। यह मार्च-अप्रैल से शुरू होना प्रस्तावित है। 
ropeway start in mata vaishno debi katra, bhawan to bhairo baba ropeway
रोपवे में प्रति एक घंटे में आठ सौ यात्रियों को मंदिर तक ले जाने की क्षमता होगी। इसमें एक ही बार मात्र चार मिनट में हवाई रूट से 42-45 यात्री जा सकेंगे। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ अंशुल गर्ग ने बताया कि भवन के पास रोपवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
ropeway start in mata vaishno debi katra, bhawan to bhairo baba ropeway
- फोटो : File Photo
 इससे यात्रियों को भैरोनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए सीधी चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से श्रद्धालु बाणगंगा, चरण पादुका, अर्द्ध कुंवारी, हिमकोटि, सांझी छत से होते हुए समुद्र तल से 5200 फिट की ऊंचाई पर 13 किलोमीटर का सफर तय कर वैष्णो देवी के भवन में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ropeway start in mata vaishno debi katra, bhawan to bhairo baba ropeway
- फोटो : AMAR UJALA
इसमें से अधिकांश यात्री छह किलोमीटर का सफर कर अर्द्ध कुंवारी से नए ट्रैक के जरिये भवन तक पहुंचते हैं। लेकिन काफी श्रद्धालु अर्द्ध कुंवारी से पुराने ट्रैक से ही हाथी मत्था की चढ़ाई तय करते हुए भवन तक पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
ropeway start in mata vaishno debi katra, bhawan to bhairo baba ropeway
- फोटो : File Photo
समुद्र तल से 6619 फिट की ऊंचाई पर भवन से करीब तीन किलोमीटर की सीधी और कठिन चढ़ाई करके भैरोनाथ के मंदिर में पहुंचा जाता है। यात्रियों के लिए इस मार्ग पर घोड़े भी चलते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed