फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणतंत्र दिवस: एमए-बक्शी स्टेडियम में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, तिरंगे के रंग में रंगा प्रदेश, 26 को ये रूट बदले

Wed, 24 Jan 2024 03:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 24 Jan 2024 03:40 PM IST
सार

जम्मू के मौलाना आजाद (एमए) स्टेडियम और श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन हुआ

विज्ञापन
Republic Day Full dress rehearsal held at jammu ma stadium and Srinagar Bakshi Stadium
श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में मार्च पास्ट के दौरान - फोटो : बासित जरगर

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को जम्मू के मौलाना आजाद (एमए) स्टेडियम और श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन हुआ। कड़ाके की ठंड के बीच जवानों, कैडेट्स और स्कूली बच्चों ने कदम-कदम मिलाए जा... की धुनों पर मार्च पास्ट कर राष्ट्रप्रेम से भरपूर जोश दिखाया।



मार्च पास्ट में सेना, सीआरपीएफ, जेकेपी, एसएसबी, एनसीसी कैडेट, स्कूली छात्रों सहित अन्य टुकड़ियां शामिल हुईं। जम्मू में मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार और श्रीनगर में मंडलायुक्त वीके बिधूड़ी ने परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली। जम्मू कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से स्कूली बच्चों और कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विषय पर रंगारंग व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

Republic Day Full dress rehearsal held at jammu ma stadium and Srinagar Bakshi Stadium
श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर

चौतरफा सुरक्षा घेरे में एमए और बक्शी स्टेडियम

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर एमए और बक्शी स्टेडियम के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं, गणतंत्र दिवस के दिन आसपास के इलाकों में यातायात वर्जित कर दिया गया है। इसके लिए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। जम्मू में एमए स्टेडियम के चारों तरफ पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, जबकि एमए स्टेडियम के साथ लगती तवी नदी के किनारे भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा स्टेडियम के प्रवेश द्वार को भी सील कर दिया गया है।

Republic Day Full dress rehearsal held at jammu ma stadium and Srinagar Bakshi Stadium
मंडलायुक्त वीके बिधूड़ी - फोटो : बासित जरगर

जम्मू में 26 को इस तरह रहेगी पार्किंग की व्यवस्था

शुक्रवार को शहर में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर ट्रैफिक विभाग ने कई रूट्स डायवर्ट करने के साथ वाहन चालकों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बिक्रम चौक फ्लाइओवर, ज्यूल चौक से जेपी चौक, भगत सिंह चौक से ज्यूल चौक, विनायक बाजार से डोगरा चौक-बिक्रम चौक, पुलिस मुख्यालय क्रासिंग से पुलिस स्टेशन बाग-ए-बाहु क्रासिंग प्रतिबंधित मार्ग रहेंगे, जहां वाहनों के परिचालन की अनुमित नहीं होगी।

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वालों के वाहनों की पार्किंग जीजीएम साइंस कॉलेज की पार्किंग में होगी। अखनूर, तालाब तिल्लो की तरफ से आने वाले वाहनों कामर्स कॉलेज, पूरानी यूनिवर्सिटी लेन से होते हुए साइंस कॉलेज में आएंगे और जीजीएम साइंस कॉलेज के ब्वॉय हास्टल के सामने पार्क होंगे। डोगरा चौक, ज्यूल चौक, से आने वाली भी इसी तरह कॉलेज के ब्वॉय हास्टल के सामने पार्क होंगे। महेशपुरा, ज्यूल से आने वाली भी यही पार्क होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day Full dress rehearsal held at jammu ma stadium and Srinagar Bakshi Stadium
श्रीनगर में देशभक्ति से भरपूर प्रस्तुति देते छात्र - फोटो : बासित जरगर

सेना और उनके परिवार को लेने वाले पैरा मिलिट्री वाहनों की पार्किंग कनाल रोड के ओल्ड यूनिवर्सिटी कैंपस में होगी। बिक्रम चौक की तरफ से आने वाले वाहन, तवी पुल से होते हुए विवि कैंप में पार्क होंगे। नगरोटा, बनतालाब की तरफ से परिवारों को लेकर आने वाली पैरा मिलिट्री वाहन शकुंतला से डायवर्ट होकर महेशपुरा चौक, बख्शी नगर बाजार, बख्शीनगर पुलिया से होते कैनाल हैड से होते हुए ओल्ड यूनिवर्सिटी कैंपस में पार्क होगी। अनुरक्षण वाहन ड्राइ फ्रूट मार्केट ज्यूल चौक और जीडीए पार्किंग ज्यूल चौक में पार्किंग होगी। आम लोगों के वाहन की जीडीए पार्किंग इंदरा चौक, वेयर हाउस बिक्रम चौक में होगी।

शहर दक्षिण क्षेत्र से आने कार व अन्य छोटे वाहनों की पार्किंग वेयर हाउस बिक्रम चौक में होगी। शहर के उत्तर क्षेत्र से आने वाले वाहनों की पार्किंग इंदरा चौक जेडीए पार्किंग में होगी। नगरोटा की तरफ से आने वाले वाहनों को पंजतर्थी परेड शालामार रुट्स होते इंदरा चौक आना होगा जहां उनकी पार्किंग होगी। वहीं तालाब तिल्लो से आने वाले वाहनों की पार्किंग कन्वेंशन सेंटर में होगी।

कठुआ, सांबा, बाड़ी ब्राह्मणा, बिश्नाह, गंग्याल, आरएसपुरा, मीरां साहिब, मंडाल फ्लयां को कुंजवानी चौक, नरवाल, बाग-ए-बाहु क्रासिंग, सतवारी चौक, मैन स्टॉप गांधीनगर, एशिया क्रॉसिंग से चौथ तवी पूल, भगवती नगर चौक, बख्शीनगर, कैनाल हैड से होते हुए तोफ पूल की तरफ डायर्वट किए जाएंगे। राजोरी, पुंछ, अखनूर रुट से आने वाली बस, मेटाडोर को कैनाल हैड, बख्शीनगर पुलिया की तरफ डायर्वट किया जाएगा।

विज्ञापन
Republic Day Full dress rehearsal held at jammu ma stadium and Srinagar Bakshi Stadium
प्रस्तुति देते हुए छात्राएं - फोटो : बासित जरगर

रेलवे और एयरपोर्ट तक जाने के लिए ये रूट लें

शहर की उत्तर की तरफ से आने लोगों को अगर रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट तक जाना है तो उन्हें इंदरा चौक, जीपी चौक, विवेकानंद चौक, गुज्जर नगर पुल से होते हुए जाए। वहीं शहर के दक्षिण से उत्तर की तरफ जाने वाले लोगों को पंजतर्थी से सर्कुलर रोड से गुज्जर नगर पुल से होते हुए आए। वहीं अखनूर, तालाब तिल्लो प्लोडा की तरफ से आने वाले वाहन चौथा तवी पूल, भगवती नगर कैनाल हैड रुट की तरफ जाए। इस दौरान गुज्जर नगर पुल और सिद्डा पुल पूरी तरह खुला रहेगा लोग इसको उपयोग कर सकते है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed