फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: कोहरे की चपेट में जम्मू, श्रीनगर में 14 साल बाद जनवरी में पारा चढ़ा, बांदीपोरा में बर्फबारी

Sun, 14 Jan 2024 02:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 14 Jan 2024 02:38 PM IST
सार

मौसम के इस बदलाव को जलवायु परिवर्तन से जोड़कर देखा जा रहा है। बांदीपोरा में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जम्मू दिनभर कोहरे की चपेट में है।

विज्ञापन
Weather Update: fog in Jammu and Srinagar mercury rises in January after 14 years snowfall in Bandipora
श्रीनगर डल झील में तस्वीर खिंचवाते हुए पर्यटक - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच पारा नए रिकॉर्ड बना रहा है। राजधानी श्रीनगर में शनिवार को 14 साल बाद जनवरी में दिन का पारा 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 25 जनवरी 2010 को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि 23 जनवरी 1902 को ऑलटाइम दिन का तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। पिछले 50 साल में जनवरी में श्रीनगर में छठी बार तापमान 15 डिग्री तक दर्ज किया गया है।

Weather Update: fog in Jammu and Srinagar mercury rises in January after 14 years snowfall in Bandipora
डल झील किनारे लगीं शिकारा - फोटो : बासित जरगर
मौसम के इस बदलाव को जलवायु परिवर्तन से जोड़कर देखा जा रहा है। बांदीपोरा में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जम्मू दिनभर कोहरे की चपेट में है। यहां बीती रात का तापमान 4.0 और श्रीनगर में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि लेह में बीती रात का तापमान माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
Weather Update: fog in Jammu and Srinagar mercury rises in January after 14 years snowfall in Bandipora
जम्मू शहर में छाया कोहरा - फोटो : संजय कुमार
कोहरे से ट्रेनों और हवाई उड़ानों में लेटलतीफी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 23 जनवरी तक लगभग मौसम शुष्क रहेगा। 16 और 20 जनवरी की शाम को पश्चिमी विक्षोभ के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जम्मू के मैदानी इलाकों में 16 जनवरी तक कोहरा जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update: fog in Jammu and Srinagar mercury rises in January after 14 years snowfall in Bandipora
घाटी में बिखरी पड़ी बर्फ - फोटो : बासित जरगर

कड़ाके की ठंड से जनजीवन लगातार प्रभावित है। इसके चलते शिक्षा विभाग ने जम्मू संभाग के समर जोन के स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए सर्दी की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। अब जम्मू संभाग के निजी व सरकारी स्कूल के आठवीं तक के विद्यार्थी 18 जनवरी को पढ़ने जाएंगे।

विज्ञापन
Weather Update: fog in Jammu and Srinagar mercury rises in January after 14 years snowfall in Bandipora
जम्मू कश्मीर मौसम - फोटो : एजेंसी

पहले छुट्टियां बढ़ा कर 15 जनवरी तक की गई थीं, लेकिन बिगड़े मौसम के कारण अब इन्हें फिर बढ़ा दिया गया है। वहीं, स्कूल के समय सारणी में भी बदलाव किया गया है। अब सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक स्कूल खुलेंगे। इसे लेकर विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed