अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार श्रीनगर में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के समक्ष प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी का मुद्दा उठाया गया। व्यक्तिगत चर्चा के दौरान कुछ नेताओं ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक कई कार्यक्रमों में कई वरिष्ठ नेता गायब रहते हैं। इससे पार्टी की गतिविधियों पर असर पड़ता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने गुटबाजी को पीछे छोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया है। इसके साथ पार्टी के आधिकारिक कार्यक्रमों में कुछ वरिष्ठ नेताओं के नदारद रहने के मामले को पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को देखने को बोला गया है। गत दिवस श्रीनगर में प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रमों और कांग्रेस भवन के उद्घाटन समारोह में जम्मू संभाग से भी कई वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया था। हालांकि उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद सहित अन्य नेता पहुंचे थे।
राहुल गांधी का श्रीनगर दौरा: राहुल के समक्ष रखा गया प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी का मुद्दा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन