फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Ladakh to host the first Himalayan Film Festival, to be held from September 24 to 28

जम्मू-कश्मीर: पहले हिमालयन फिल्म फेस्टिवल की मेजबानी करेगा लद्दाख, 24 से 28 सितंबर तक होगा आयोजन

Wed, 11 Aug 2021 09:31 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 11 Aug 2021 09:31 PM IST
सार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ मिलकर 24 से 28 सितंबर तक आयोजन। लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड समेत पूर्वोत्तर के राज्यों की प्रतिभाएं होंगी शामिल। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने फिल्म की शूटिंग कर लद्दाख को बताया था बड़ी संभावना।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Ladakh to host the first Himalayan Film Festival, to be held from September 24 to 28
लद्दाख (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

देश के पहले हिमालयन फिल्म फेस्टिवल की मेजबानी लद्दाख करेगा। यह आयोजन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फिल्म फेस्टिवल्स निदेशालय के तत्वावधान से किया जाएगा। 24 से 28 सितंबर 2021 को प्रस्तावित पांच दिवसीय फेस्टिवल में लद्दाख को फिल्म निर्माण के लिए एक बेहतरीन संभावना के रूप में पेश किया जाएगा। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने लद्दाख के कारगिल में अपनी नई फिल्म की शूटिंग के बाद लद्दाख को फिल्म निर्माण के लिए शानदार जगह बताया था।

विज्ञापन


लद्दाख सूचना विभाग की सचिव पदमा अंगमो ने बताया कि पहले हिमालयन फिल्म फेस्टिवल में लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड की लोकप्रिय फिल्मों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर भी कुछ चुनिंदा फिल्में फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी। अंगमो ने कहा कि फिल्म जगत से जुड़ी स्थानीय प्रतिभाओं के मार्गदर्शन के लिए फिल्म निर्माण से जुड़ी बड़ी हस्तियाें का विशेष सत्र होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हेलिकॉप्टर हादसा: लापता पायलटों की तलाश में नौवें दिन भी चला अभियान, नहीं मिली सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन


फेस्टिवल में लघु फिल्म एवं वृत्तचित्र श्रेणी की प्रतियोगिता भी की जाएगी। इसमें हिमालयन प्रदेशोें के प्रतिभाशाली फिल्म निर्माताओं को प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। आयोजन का मकसद लद्दाख समेत हिमालय से जुड़े राज्यों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed