Jammu Kashmir: आतंकियों से लेकर डिजिटल खतरों तक, एलजी सिन्हा ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए आतंकी और नार्को-टेरर नेटवर्क पर दबाव बढ़ाने और सुरक्षा एजेंसियों के बीच जमीनी तालमेल मजबूत करने के निर्देश दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों को आतंकी नेटवर्क पर लगातार दबाव बनाए रखने और उभरते खतरों से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के बीच जमीनी स्तर पर बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में जनता का भरोसा बेहद महत्वपूर्ण है और पुलिस को लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखना चाहिए।
शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता पर जोर
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान एलजी सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को नागरिकों से बातचीत के लिए निर्धारित समय तय करने और उनकी शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर वास्तविक शिकायत पर निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई होनी चाहिए।
नार्को-टेरर नेटवर्क पर और कसे शिकंजा
सिन्हा ने नशा तस्करों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई की सराहना की। साथ ही उन्होंने नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ अभियान और तेज करने तथा नए डिजिटल खतरों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
सोशल मीडिया पर भी नजर रखने के निर्देश
उपराज्यपाल ने पुलिस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी मजबूत करने को कहा, ताकि राष्ट्रविरोधी प्रचार, डिजिटल भ्रामक सूचनाओं और ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग जैसी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सके।
उच्चस्तरीय बैठक में सुरक्षा हालात की समीक्षा
एलजी सिन्हा की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव अटल डुल्लू और डीजीपी नलिन प्रभात समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आईजीपी, डीआईजी और मंडलायुक्तों ने अपने-अपने क्षेत्रों की सुरक्षा स्थिति, आतंकवाद विरोधी अभियानों, कानून-व्यवस्था, नशा तस्करी और अन्य उभरती चुनौतियों की जानकारी दी।
सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत करने पर जोर
बैठक के दौरान डीजीपी और गृह विभाग के प्रधान सचिव ने जम्मू-कश्मीर की मौजूदा सुरक्षा स्थिति और तैयारियों से उपराज्यपाल को अवगत कराया। सिन्हा ने अधिकारियों को उभरती चुनौतियों पर सतर्क नजर रखने और सुरक्षा तंत्र के बीच समन्वय को और मजबूत करने के निर्देश दिए।