जम्मू संभाग के पुंछ जिले में मेंढर के भाटादूड़ियां जंगल में आतंकियों के ठिकाने का पता लगाने के लिए जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी को साथ लेकर गए सुरक्षाबलों पर दहशतगर्दों ने हमला कर दिया। फायरिंग में आतंकी की मौत हो गई, जबकि पुलिस के दो व सेना का एक जवान घायल हो गया। मारे गए पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा को जम्मू की कोट भलवाल जेल से ले जाया गया था।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जिया मुस्तफा जंगलों में छिपे आतंकियों के संपर्क में था, जिसे उस इलाके और ठिकाने की पूरी जानकारी थी। गोलीबारी के बाद अतिरिक्त बल भेजकर मारे गए आतंकी का शव निकाला गया। लश्कर आतंकी के मारे जाने संबंधी कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच शुरू कर दी गई है। वहीं सेना और पुलिस एसओजी ने घेराबंदी और कड़ी कर दी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 11 अक्तूबर को चमरेड़ के जंगल में सैन्य दल पर घात लगाकर किए गए हमले में जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गए थे।
2 of 5
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तलाशी अभियान के दौरान 14 अक्तूबर को भाटादूड़ियां के जंगल में आतंकियों ने घात लगाकर एक और हमला कर दिया, जिसमें जेसीओ समेत चार जवान शहीद हो गए। भाटादूड़ियां में हमले वाली जगह पर आतंकी ठिकाने का पता चला था।
3 of 5
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
छानबीन में पता चला कि कोटभलवाल जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा जंगल में छिपे आतंकियों के संपर्क में है। उसे जंगल में बने ठिकाने की भी पूरी जानकारी है। इसी को देखते हुए सुरक्षाबलों की टीम ने जिया मुस्तफा को साथ में लिया और आतंकियों के ठिकाने की ओर बढ़ने लगे।
4 of 5
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह जैसे ही सुरक्षाबलों का दल भाटादूड़ियां में आतंकियों के ठिकाने के नजदीक पहुंचा, दूसरी ओर से आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसकी चपेट में आने से आतंकी जिया मुस्तफा वहीं गिर गया।
5 of 5
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के दो और सेना का एक जवान भी घायल हो गया। भीषण गोलीबारी के बीच घायल जवानों को बाहर निकाला गया। बाद में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजकर जिया मुस्तफा को भी निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जिया मुस्तफा के मारे जाने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत छानबीन की जा रही है।