फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑपरेशन भाटादूड़ियां: जंगल में छिपे आतंकियों के संपर्क में था जिया मुस्तफा, ठिकाने की भी थी जानकारी

Sun, 24 Oct 2021 07:50 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 24 Oct 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
poonch encounter Attack on team that went to find terrorist hideout Pakistani terrorist killed
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग के पुंछ जिले में मेंढर के भाटादूड़ियां जंगल में आतंकियों के ठिकाने का पता लगाने के लिए जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी को साथ लेकर गए सुरक्षाबलों पर दहशतगर्दों ने हमला कर दिया। फायरिंग में आतंकी की मौत हो गई, जबकि पुलिस के दो व सेना का एक जवान घायल हो गया। मारे गए पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा को जम्मू की कोट भलवाल जेल से ले जाया गया था।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जिया मुस्तफा जंगलों में छिपे आतंकियों के संपर्क में था, जिसे उस इलाके और ठिकाने की पूरी जानकारी थी। गोलीबारी के बाद अतिरिक्त बल भेजकर मारे गए आतंकी का शव निकाला गया। लश्कर आतंकी के मारे जाने संबंधी कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच शुरू कर दी गई है। वहीं सेना और पुलिस एसओजी ने घेराबंदी और कड़ी कर दी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 11 अक्तूबर को चमरेड़ के जंगल में सैन्य दल पर घात लगाकर किए गए हमले में जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गए थे।
 
poonch encounter Attack on team that went to find terrorist hideout Pakistani terrorist killed
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद तलाशी अभियान के दौरान 14 अक्तूबर को भाटादूड़ियां के जंगल में आतंकियों ने घात लगाकर एक और हमला कर दिया, जिसमें जेसीओ समेत चार जवान शहीद हो गए। भाटादूड़ियां में हमले वाली जगह पर आतंकी ठिकाने का पता चला था।

poonch encounter Attack on team that went to find terrorist hideout Pakistani terrorist killed
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

छानबीन में पता चला कि कोटभलवाल जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा जंगल में छिपे आतंकियों के संपर्क में है। उसे जंगल में बने ठिकाने की भी पूरी जानकारी है। इसी को देखते हुए सुरक्षाबलों की टीम ने जिया मुस्तफा को साथ में लिया और आतंकियों के ठिकाने की ओर बढ़ने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
poonch encounter Attack on team that went to find terrorist hideout Pakistani terrorist killed
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

रविवार सुबह जैसे ही सुरक्षाबलों का दल भाटादूड़ियां में आतंकियों के ठिकाने के नजदीक पहुंचा, दूसरी ओर से आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसकी चपेट में आने से आतंकी जिया मुस्तफा वहीं गिर गया।

विज्ञापन
poonch encounter Attack on team that went to find terrorist hideout Pakistani terrorist killed
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के दो और सेना का एक जवान भी घायल हो गया। भीषण गोलीबारी के बीच घायल जवानों को बाहर निकाला गया। बाद में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजकर जिया मुस्तफा को भी निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जिया मुस्तफा के मारे जाने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत छानबीन की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed