फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: बासमती को 70 फीसदी तक नुकसान, मंडियों में खुले में पड़ा धान भी भीगा

Sun, 24 Oct 2021 12:07 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 24 Oct 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Up to 70 percent loss to Basmati, paddy lying in the open in the mandis also soaked
जम्मू-कश्मीर में फसल खराब होने से परेशान किसान - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में बारिश और ओलावृष्टि से मोटा धान व बासमती की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बीते सप्ताह आंधी से सात फीसदी नुकसान का आकलन किया गया था, लेकिन इस बार ओलावृष्टि के साथ मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में 70 फीसदी तक फसल पूरी तरह से खराब हो गई है। बासमती जम्मू, सांबा और कठुआ के मैदानी क्षेत्रों में उगाई जाती है। जम्मू जिले के आरएस पुरा क्षेत्र की बासमती विश्व विख्यात है। ऐसे में मौसम की मार से किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग की टीमें नुकसान का जायजा लेने में जुट गई हैं। अभी तक केवल 20 हजार क्विंटल अनाज ही मंडियों में पहुंच पाया है। ज्यादातर किसानों की फसल खेतों में ही पड़ी हुई है, जो बारिश की भेंट चढ़ गई।
Jammu-Kashmir: Up to 70 percent loss to Basmati, paddy lying in the open in the mandis also soaked
जम्मू-कश्मीर में फसल - फोटो : अमर उजाला

बारिश के कारण सुचेतगढ़, आरएस पुरा, कठुआ, सांबा और अन्य जगहों में धान की खेतों में काट कर रखी गई फसल पानी में डूब गई है।

Jammu-Kashmir: Up to 70 percent loss to Basmati, paddy lying in the open in the mandis also soaked
जम्मू-कश्मीर में फसल - फोटो : अमर उजाला

वहीं, ओलावृष्टि से भी नुकसान पहुंचा है। कृषि निदेशक केके शर्मा ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Up to 70 percent loss to Basmati, paddy lying in the open in the mandis also soaked
बासमती की फसल

किसानों को पहले ही जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Up to 70 percent loss to Basmati, paddy lying in the open in the mandis also soaked
ओलावृष्टि

एडवाइजरी के माध्यम से फसल न काटने के लिए सूचित किया गया है। बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद हुई है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर किया हमला, क्रॉस फायरिंग में नागरिक की मौत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed