फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डोभाल स्टाइलः कुछ इस अंदाज में लोगों से सड़क पर मिले एनएसए अजीत, घाटी में हालातों का लिया जायजा

Sun, 11 Aug 2019 10:28 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 11 Aug 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
nsa ajit doval in kashmir valley, latest photo and visuals of kashmir, latest news of kashmir
कश्मीर में लोगों से सड़क पर बात करते अजीत डोभाल - फोटो : ani

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की कार्य कुशलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह आम से खास तक सभी के बीच घुल-मिल जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा आजकल कश्मीर में दिख रहा है। कभी वह स्थानीय लोगों के साथ बिरियानी खाते नजर आते हैं तो कभी भेंड़ पालकों के साथ बात करते, हाथ मिलाते। कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं जिनसे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अजीत डोभाल को लोग यूं ही जेम्स बॉन्ड नहीं बुलाते हैं....


 
nsa ajit doval in kashmir valley, latest photo and visuals of kashmir, latest news of kashmir
अनंतनाग में अजीत डोभाल

केंद्र सरकार की ओर से अनुच्छेद 370 के प्रावधान रद्द करने के बाद से कश्मीर के लोगों के बीच विश्वास बहाली के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए ) अजित डोभाल लगातार सक्रिय हैं। शनिवार को वह आतंकवाद के गढ़ कहलाने वाले दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहुंच गए। 


 
nsa ajit doval in kashmir valley, latest photo and visuals of kashmir, latest news of kashmir
अनंतनाग में अजीत डोभाल

इस दौरान उन्होंने बकरीद के लिए यहां पहुंचे पशु व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। पांच अगस्त को राज्यसभा में अनुच्छेद 370 हटाए जाने का विधेयक पारित होने के तुरंत बाद डोभाल कश्मीर घाटी पहुंच गए थे। तब से वह लगातार यहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nsa ajit doval in kashmir valley, latest photo and visuals of kashmir, latest news of kashmir
अनंतनाग में अजीत डोभाल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, शनिवार को एनएसए डोभाल अनंतनाग के पशु बाजार में पहुंच गए। यहां उन्होंने बकरीद के त्योहार के मद्देनजर भेड़ों को लेकर पहुंचे एक व्यापारी से भेड़ की कीमत, खानपान और वजन के बारे में पूछताछ की। जिस दौरान डोभाल बाजार में पशुओं के बारे में जानकारी ले रहे थे, तभी एक युवा व्यापारी ने डोभाल को यह बताया कि वह मवेशियों को द्रास से लाया है। 

विज्ञापन
nsa ajit doval in kashmir valley, latest photo and visuals of kashmir, latest news of kashmir
अजीत डोभाल

साथ ही व्यापारी ने डोभाल से यह भी पूछ लिया कि क्या वह जानते हैं कि द्रास कहां है? डोभाल द्वारा इसका जवाब देने से पहले ही अनंतनाग के उपायुक्त खालिद जहांगीर ने व्यापारी को बताया कि वह जिस आदमी से बात कर रहा है, वह एनएसए हैं। इसके बाद डोभाल ने मुस्कराते हुए उस व्यापारी की पीठ थपथपाई, हाथ मिलाया और वहां से चले गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed