{"_id":"6191fa48e05fee6fcf3c58fa","slug":"nagrota-encounter-terrorists-were-going-to-kashmir-hiding-in-truck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नगरोटा मुठभेड़ का एक साल: गोला-बारूद से भरे ट्रक में छिपकर कश्मीर जा रहे थे खूंखार आतंकी, जवानों ने ऐसे किया था ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरोटा मुठभेड़ का एक साल: गोला-बारूद से भरे ट्रक में छिपकर कश्मीर जा रहे थे खूंखार आतंकी, जवानों ने ऐसे किया था ढेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
नगरोटा मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बर्फबारी को देखते हुए नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा अलर्ट के साथ ही आंतरिक सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। सर्दी के मौसम में आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में रहते हैं। बीते साल नवंबर महीने में चार आतंकियों ने ऐसी ही नापाक हरकत की थी। हालांकि इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर अलर्ट रहते हुए सुरक्षाबलों ने घाटी को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम किया था। इस दौरान जम्मू के नगरोटा में जवानों ने चारों आतंकियों को ढेर किया था।
आतंकियों को कश्मीर ले जाने वाले ट्रक की मूवमेंट लखनपुर में नौ नवंबर को दर्ज हुई थी। ट्रक एक नवंबर को सुबह आठ बजकर 51 मिनट पर लखनपुर के रास्ते प्रदेश में दाखिल हुआ था। जिस ट्रक से आतंकी कश्मीर जा रहे थे उस ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर कश्मीर का था और नंबर प्लेट फर्जी थी। सुबह पांच बजे के करीब सुरक्षाबलों ने एक ट्रक को रोका, इस ट्रक में आतंकी मौजूद थे। आगे की स्लाइड में मुठभेड़ और सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानिए अहम बातें...
2 of 6
नगरोटा मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की और जंगल की तरफ भाग निकले। इस दौरान सुरक्षाबलों ने जंगल में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों से आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी।
3 of 6
नगरोटा मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला।
सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को मार गिराया। वहीं, मुठभेड़ में एसओजी के दो जवान घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नगरोटा मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षाबलों ने जांच के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद किया था। आतंकियों के पास से कुल 11 एके-47 राइफलें बरामद हुई थीं।
विज्ञापन
5 of 6
एलओसी
- फोटो : साकिब नबी
आतंकी संगठनों की ऐसी ही नापाक हरकतों को देखते हुए नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से घुसपैठ की आशंकाओं और पीर पंजाल के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के मद्देनजर राजोरी जिले में आंतरिक सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।