{"_id":"6b0896d853473099160b5f25","slug":"srinagar-demand-to-halt-construction-work-and-conduct-an-independent-investigation-reasi-news-c-10-1-jam1027-1072369-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पर्यावरण संगठनों ने वन मंत्री के आश्वासन को दी चुनौती, निर्माण कार्य रोकने और स्वतंत्र जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पर्यावरण संगठनों ने वन मंत्री के आश्वासन को दी चुनौती, निर्माण कार्य रोकने और स्वतंत्र जांच की मांग
विज्ञापन
-जीसीसी और जम्मू-कश्मीर क्लाइमेट एक्शन ग्रुप ने निचले इलाकों में आपदा के खतरे को लेकर जताई चिंता
- उपराज्यपाल से पर्यावरणीय, भूवैज्ञानिक आकलन कराने और वैधानिक अनुमतियां सार्वजनिक करने का आग्रह
अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर। श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील के पास हो रहे निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पर्यावरण संगठनों और जागरूक नागरिकों के समूहों (ग्रुप ऑफ कंसर्न्ड सिटिजन्स - जीसीसी) ने वन मंत्री अल्ताफ अहमद कल्लू के उस आश्वासन को चुनौती दी है, जिसमें उन्होंने झील के सुरक्षित होने की बात कही थी। संगठनों ने संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में खुदाई व सड़क निर्माण तत्काल रोकने और पूरे मामले की स्वतंत्र वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की है।
वन मंत्री अल्ताफ अहमद कल्लू ने हाल ही में कहा था कि एक विभागीय टीम ने स्थल का निरीक्षण किया है और झील में किसी तरह की मिट्टी या मलबा नहीं गिरा है, साथ ही काम मौजूदा अमरनाथ यात्रा मार्ग पर ही किया जा रहा है। हालांकि, पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने इस आश्वासन को अपर्याप्त बताते हुए कहा कि इससे भारी मशीनरी के उपयोग, पहाड़ी ढलानों की कटाई, मलबे के निस्तारण और परियोजना की वैधानिक मंजूरियों से जुड़े बुनियादी सवालों का जवाब नहीं मिलता।
जीसीसी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को सौंपे एक ज्ञापन में पहलगाम-चंदनवाड़ी और बालटाल-सोनमर्ग मार्गों पर सड़क निर्माण व भारी मशीनरी के इस्तेमाल को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। समूह ने चेतावनी दी कि शेषनाग झील और आसपास के ग्लेशियरों में किसी भी तरह की छेड़छाड़ से भूस्खलन, अचानक बाढ़ और ग्लेशियर झील के फटने (ग्लोफ) जैसी गंभीर आपदाओं का जोखिम बढ़ सकता है।
विज्ञापन
जीसीसी ने कहा कि शेषनाग को जम्मू-कश्मीर की उच्च-जोखिम वाली ग्लेशियर झीलों में चिन्हित किया गया है। यदि झील और सटे हुए ग्लेशियरों के पास मशीनी गतिविधियां जारी रहीं, तो इसका सीधा खतरा चंदनवाड़ी, पहलगाम, लिद्दर नदी के दोनों किनारों पर बसे गांवों और अनंतनाग शहर सहित निचले इलाकों पर मंडराएगा। इसके अलावा, ग्लेशियरों को नुकसान पहुंचने से लिद्दर नदी का जल प्रवाह प्रभावित होगा, जिससे दक्षिण कश्मीर की लाखों आबादी के सामने पेयजल, कृषि सिंचाई और आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है।
पर्यावरण कार्यकर्ता डॉ. राजा मुजफ्फर भट के नेतृत्व वाले ''''जम्मू-कश्मीर क्लाइमेट एक्शन ग्रुप'''' ने भी स्वतंत्र जांच, वैधानिक अनुमतियों के सार्वजनिक प्रकटीकरण और निर्माण मलबे के निस्तारण की जांच की मांग की है। समूह ने चेताया कि अवैज्ञानिक तरीके से खुदाई और ढलानों की कटाई से प्राकृतिक जल निकासी व्यवस्था बाधित हो सकती है, जिससे झील के जलग्रहण क्षेत्र को स्थायी नुकसान पहुंचेगा।
पर्यावरण समूहों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए है कि संवेदनशील पारिस्थितिकी वाले हिमालयी क्षेत्र में कोई भी बुनियादी ढांचा कार्य स्वतंत्र वैज्ञानिक जांच और पर्याप्त सुरक्षा मानकों के आधार पर ही हो।
जीसीसी ने अपने ज्ञापन में बताया कि पिस्सू टॉप से अमरनाथ गुफा और बालटाल से गुफा तक का मार्ग 11,000 से 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है तथा ओवेरा-अरू और थाजवास वन्यजीव अभयारण्यों या उनके संवेदनशील क्षेत्रों में आता है। हाल के वर्षों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र करते हुए समूह ने जलवायु परिवर्तन, भारी वर्षा और भूकंप जैसे कारकों के बीच निर्माण कार्यों को लेकर अत्यधिक सतर्कता बरतने की अपील की।
परियोजना की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए समूह ने सरकार से यह सार्वजनिक करने को कहा कि क्या पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और भारतीय वन्यजीव अधिनियम के तहत अनिवार्य पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (ईआईए) तथा केंद्रीय व केंद्र शासित प्रदेश के वन्यजीव बोर्डों की मंजूरी ली गई है।
इसके साथ ही वर्ष 2012 की रिट याचिका (सिविल) संख्या 284 में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों और 2022 में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों का भी हवाला दिया गया। समूह के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय ने पैदल मार्गों को सुरक्षित बनाने के साथ-साथ पक्की सड़कों व भारी निर्माण पर रोक लगाई थी, जबकि एनजीटी ने नदी तल और बाढ़ के मैदानों को अतिक्रमण से मुक्त रखने के निर्देश दिए थे।
दूसरी ओर, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का कहना है कि उसका कार्य मौजूदा मार्गों तक ही सीमित है और इसका उद्देश्य तीर्थयात्रियों की सुरक्षा में सुधार करना है। इसके बावजूद, पर्यावरणविदों और नागरिक समूहों ने केवल आधिकारिक आश्वासनों के बजाय स्वतंत्र वैज्ञानिक अध्ययन और परियोजना से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग तेज कर दी है।
विक्रमादित्य सिंह ने जताई गहरी चिंता, सरकार से सख्त निगरानी की मांग
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र शासित प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और संवेदनशील पारिस्थितिकी के साथ हो रहे खिलवाड़ पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कश्मीर में संरक्षित चिनार व शाहबलूत (चेस्टनट) के पेड़ों की कटाई और पवित्र शेषनाग झील के बेहद करीब हो रहे सड़क निर्माण कार्यों को बेहद चिंताजनक बताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता और अनूठी पारिस्थितिकी को सहेजना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा, ''''कश्मीर में संरक्षित चिनार और शाहबलूत के पेड़ों को काटा और जलाया जाना, साथ ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा पवित्र शेषनाग झील के बिल्कुल नजदीक सड़क निर्माण किया जाना बेहद गंभीर विषय है।''''
पर्यावरणीय लापरवाही के खतरों से आगाह करते हुए पूर्व एमएलसी ने उत्तराखंड और नेपाल की हालिया आपदाओं का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के अनुभव हमें अनियंत्रित विकास और पर्यावरण की अनदेखी के भयावह परिणामों की याद दिलाते हैं। जम्मू-कश्मीर का नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र पहले से ही काफी दबाव में है और यह किसी भी तरह के अपूरणीय नुकसान को सहन करने की स्थिति में नहीं है।
विक्रमादित्य सिंह ने जम्मू-कश्मीर सरकार और संबंधित विभागों से अपील की है कि वे इन गतिविधियों का गंभीरता से संज्ञान लें। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, प्रशासन को इन क्षेत्रों में सख्त निगरानी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि राज्य की प्राकृतिक धरोहर को बचाया जा सके।