{"_id":"618e1ea0de167a4b581c1fa6","slug":"kulgam-encounter-shiraz-ahmad-hardcore-terrorist-and-yawer-ahmad-bhat-killed-in-kulgam-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन चांसर: घाटी की हवा में बारूद घोलने वाला आतंकी शिराज मौलवी और उसका साथी मारा गया, पढ़ें खात्मे की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन चांसर: घाटी की हवा में बारूद घोलने वाला आतंकी शिराज मौलवी और उसका साथी मारा गया, पढ़ें खात्मे की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों की पहचान शिराज मौलवी और यावेर अहमद भट के रूप में हुई है। यह ऑपरेशन गुरुवार को शुरू हुआ था। पुलिस को दोपहर करीब चार बजे चांसर गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। जिसके बाद कुलगाम पुलिस, सेना की 9-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 18-बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
तलाशी अभियान के दौरान ही छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभालने के साथ ही जवानों ने इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना शुरू किया। जिसमें सुरक्षाबलों की एक टीम लगाई गई। उधर, आतंकियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की जा चुकी थी। चारों ओर से आतंकियों को जवानों ने घेर लिया। हालांकि लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और आतंकियों की घेराबंदी में काफी समय लगा। उधर, अंधेरा भी हो चुका था। जिस वजह से ऑपरेशन को रोका गया, हालांकि रात भर घेराबंदी बरकरार रही।
शुक्रवार तड़के एक बार फिर गोलाबारी शुरू हुई। जिसमें सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। मारे गए आतंकियों में शिराज मौलवी और यावेर अहमद भट शामिल हैं। आतंकी शिराज मौलवी ऑपरेशनल कमांडर था।
यावेर पोनीपोरा का रहने वाला और 2016 से घाटी में सक्रिय था। ये दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करते थे। स्थानीय स्तर पर युवाओं लालच देकर आतंकी संगठन में भर्ती भी कराते थे। बरामद सामग्री को आगे की जांच और अन्य आतंकी अपराधों में संलिप्तता की जांच के लिए रिकॉर्ड में ले लिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मारा गया आतंकवादी शिराज मौलवी के खिलाफ 19 मामले दर्ज थे। वह ए++(ए प्लस प्लस) श्रेणी का आतंकवादी और मार्च 2021 से सक्रिय था। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित एके-47 राइफल, एके-47 की तीन मैगजीन, कारतूस और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। आगे की स्लाइड में पढ़ें आतंकी शिराज मौलवी के बारे में जिसने खुद को कमांडर घोषित किया था...
शिराज मौलवी कुलगाम का रहने वाला था। घर से भागने के बाद 30 सितंबर 2016 को हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया था। इसके बाद उसने खुद को जिला कमांडर घोषित कर दिया। कई युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर उसने आतंकी हमले कराए। पिछले पांच सालों में उसने कई युवाओं को आतंकवादी बनाया। जिनमें से अधिकांश को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।