घाटी चार महीने बाद शनिवार को गुलजार रही। आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने से लगातार बंद चल रही घाटी में 133 दिनों बाद सामान्य जनजीवन पटरी पर लौट आया।
बाजार और कुछ स्कूल खुले। मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हो गई। सड़कों पर सार्वजनिक वाहनों ने फर्राटे भरे। डल झील किनारे भी रोजाना की अपेक्षा अधिक संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे।
सुबह से ही घाटी में दुकानें खुलना शुरू हो गई। श्रीनगर शहर में हर तरफ चहल पहल दिख रही थी। दुकानों के अलावा सड़कों पर प्राइवेट के साथ साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहन भी दौड़ते दिखे। मोबाइल इंटरनेट की बहाली से लोग काफी खुश हैं। काफी दिनों से यह सेवा बहाल करने की मांग की जा रही थी।
4 of 5
kashmir
- फोटो : File Photo
कुछ दिन पहले से ही घाटी में हालात सामान्य होने लगे थे। पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई थी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा भी शुरू हुई। रेल सेवा के साथ साथ इंटरनेट सेवा भी बहाल हुई। उम्मीद की जा रही है कि पटरी से उतरा कश्मीर का आम जनजीवन जल्द पूरी तरह
ज्ञात हो कि बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद से घाटी में हालात काफी हिंसक हो गए थे। अलगाववादियों ने बंद का सिलसिला जारी रखा था। कई दिनों तक प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा। चार महीनों में हिंसक झड़पों में कश्मीर में सुरक्षाबलों समेत 90 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और 16000 के करीब घायल हुए।