Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PWD officials face the wrath of delay in bridge construction

10 करोड़ खर्च, पुल अब भी अधूरा: पांच पीडब्ल्यूडी अभियंताओं पर गिरी गाज, चार इंजीनियर निलंबित, एक अधिकारी अटैच

Mon, 23 Nov 2026 12:08 PM IST
Nikita Gupta अरुण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अरुण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 23 Nov 2026 12:08 PM IST
सार

पीएमजीएसवाई के तहत सांबा के सुंब ब्लॉक में 181.60 मीटर लंबे पुल के निर्माण में देरी और 10 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान के बावजूद काम 60-70 फीसदी पूरा होने पर पीडब्ल्यूडी के पांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
PWD officials face the wrath of delay in bridge construction
पीएमजीएसवाई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) में पुल निर्माण में देरी की गाज अधीक्षण अभियंता समेत पांच अधिकारियों पर गिरी है। विभाग ने अधिशासी अभियंता समेत चार को निलंबित कर दिया है और अधीक्षण अभियंता को प्रशासनिक विभाग से अटैच कर जांच के आदेश दिए हैं। मामले में देरी के लिए जिम्मेदार ठेकेदार को भी हटाने का फैसला लिया गया है। यह कार्रवाई उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुल के निर्माण के एवज में मार्च 2025 तक ठेकेदार को 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है। जांच के दौरान निर्माण 60 से 70 फीसदी ही होने का खुलासा हुआ है। इस कार्रवाई में उन अधिशासी अभियंता को भी निलंबित कर दिया गया है जिनकी शिकायत के आधार पर पूरा मामला खुला था। पीएमजीएसवाई के तीसरे चरण में सांबा के सुंब ब्लॉक में 181.60 मीटर लंबा पुल का निर्माण हो रहा है।

जांच के दौरान पाया गया कि ठेकेदार भुगतान के अनुसार काम नहीं कर पाया है। पीडब्ल्यूडी की जांच पूरी होने के बाद यह शिकायत उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के पास पहुंची। उन्होंने रिपोर्ट के आधार पर विभागीय अधिकारियों को भी देरी के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए पांच अभियंताओं पर कार्रवाई की है। निलंबन अवधि के दौरान सभी अधिकारी लोक निर्माण (आरएंडबी) के चिनाब जोन के मुख्य अभियंता कार्यालय से जुड़े रहेंगे और नियमों के तहत स्वीकार्य निलंबन भत्ते के हकदार होंगे। निलंबन के आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

  • अब तक हुआ 60 से 70 फीसदी काम, अधिशासी अभियंता की रिपोर्ट पर खुला मामला
  • मामले का खुलासा करने वाले अधिशासी अभियंता भी निलंबित
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
पीएमजीएसवाई के तहत बन रहे इस पुल का मामला अधिशासी अभियंता की जांच के आधार पर खुला था। मार्च 2025 तक ठेकेदार विभाग से भुगतान हासिल कर चुका है। निर्माण की अवधि समाप्त होने के बाद ठेकेदार को नोटिस भेजे गए। लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। मामले में अधिशासी अभियंता की ओर से बीते 15 अक्तूबर को ठेकेदार को बकाया भुगतान जमा करवाने का नोटिस भेजा गया। इस नोटिस में 10 दिन की अवधि तय की गई थी।

इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई
अधीक्षण अभियंता अभिषेक गुप्ता प्रशासनिक विभाग में अटैच, निलंबित अधिकारी अधिशासी अभियंता जम्मू भूपिंदर कुमार, प्रभारी सहायक कार्यकारी अभियंता मोहम्मद फरियाद, प्रभारी सहायक कार्यकारी अभियंता निपुण कौशल और कनिष्ठ अभियंता पीएमजीएसवाई डिवीजन उधमपुर विजय कुमार रसौत्रा को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed