{"_id":"582c864f4f1c1b61368ffa85","slug":"actor-nana-patekar-visited-bsf-camp-in-samba-of-jammu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जवानों के बीच पहुंचे अभिनेता नाना पाटेकर बोले 'हमें मरना नहीं, दुश्मनों को मारना है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों के बीच पहुंचे अभिनेता नाना पाटेकर बोले 'हमें मरना नहीं, दुश्मनों को मारना है'
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
NANA PATEKAR
- फोटो : Amar Ujala
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर बुधवार को पलोडा और सांबा के पंजटीला में बीएसएफ के मुुख्यालय में पहुंचे और जवानों के परिवार वालों से भी मुलाकात की। उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जम्मू में उन्होंने सभी शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शहीदों के प्रति संदेश लिखा कि जल्द ही वापस आ जाओ जंग अभी खत्म नहीं हुई है।
Trending Videos
NANA PATEKAR
- फोटो : Amar Ujala
सांबा में बीएसएफ मुख्यालय में पहुंचते ही फिल्म अभिनेता ने सबसे पहले धरती प्रणाम किया। इसके बाद बीएसएफ जवानों के परिवार वालों से मिले और उन्हें नमस्कार किया। कहा कि धन्य हैं आप, जिनके बेटे, भाई और पति बीएसएफ में देश की सेवा कर रहे हैं। उन्हें मालूम है कोई भी त्योहार क्यों न हो, वह हमेशा ही सरहद पर मनाते हैं।
NANA PATEKAR
- फोटो : Amar Ujala
आपके बीच भी नहीं पहुंच पाते हैं। जब कोई हमारा जवान दुश्मन की गोली से शहीद होता है तो परिवार को गर्व होता है। उन्होंने कहा कि वह जवानों की माता, बहनों को सलाम करते हैं। उन्होंने बच्चों को आटोग्राफ भी दिए। इसके बाद वह जवानों से रूबरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
NANA PATEKAR
- फोटो : Amar Ujala
पाटेकर ने जवानों से कहा कि हमें मरना नहीं, बल्कि मारना है। जवानों को खराेंच तक न आए। वह जवानों का हौसला बढ़ाने नहीं आए हैं, बल्कि खुद का हौसला बढ़ाने आए हैं। कहा कि आपके हौसले तो हमेशा ही बुलंद हैं। इस बार वह जवानों के साथ खाना खाएंगे, लेकिन अगली बार आएंगे तो सरहद पर बने बंकराें में जवानों के साथ रात बिताएंगे और वहीं खाना खाएंगे।
विज्ञापन
NANA PATEKAR
- फोटो : Amar Ujala
बीएसएफ जवानों ने जब उन्हें किसी फिल्म का डायलॉग सुनाने को कहा तो उन्होंने कहा कि भूखे पेट डायलॉग नहीं सुना पाऊंगा। फिर उन्होंने कुछ फिल्मी डायलॉग सुनाए। इसके बाद जवानों के साथ खाना खाया। इस मौके पर बीएसएफ के डीआईजी डीके उपाध्याय, डीआईजी धर्मेंद्र पारिक, कमांडिंग अधिकारी भूपिंदर सिंह, कमांडिंग अधिकारी गुरिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।