फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाराजा हरि सिंह की स्पोर्ट्स कार लंदन में होगी नीलाम, 3.6 करोड़ से अधिक की बोली लगने की उम्मीद

Thu, 01 Nov 2018 09:27 AM IST
एजेंसी, जम्मू
एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 01 Nov 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
Maharaja of Jammu Kashmir Hari Singh Vintage Sports Car on Auction in London
maharaja hari singh

कश्मीर के अंतिम महाराजा हरि सिंह की दुर्लभ विंटेज स्पोर्ट्स कार को दिसंबर में लंदन में नीलाम किया जाएगा। ब्रिटेन की पहली स्पोर्ट्स कार कही जाने वाली 1924 की वाक्सहॉल 30-98 ओई वेलोक्स टोरर के लिए 3,30,000 से 3,90,000 पाउंड की बोली लगने की उम्मीद जताई जा रही है।



यह नीलामी दो दिसंबर को होगी। इस सप्ताह गुरुवार और शुक्रवार को कार को न्यू बॉन्ड स्ट्रीट स्टोर के नीलामी घर में डिस्प्ले के लिए रखा जाएगा। इस कार को न्यू बांड स्ट्रीट स्टोर में गुरुवार और शुक्रवार को सीमित प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा। यह कार दुर्लभ है।

Maharaja of Jammu Kashmir Hari Singh Vintage Sports Car on Auction in London
maharaja hari singh
इसकी बाडी अल्यूम्यूनियम की है और इसकी असाधारण विशेषताएं वर्तमान में मौजूद विंटेज स्पोर्टस कारों में इसे महत्वपूर्ण बनाती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह कार अतुल्य है। महाराजा ने कार में पैंसेजर साइड में एक अतिरिक्त हैंड ब्रेक लगवाया था।
Maharaja of Jammu Kashmir Hari Singh Vintage Sports Car on Auction in London
maharaja hari singh
यह कार भारत में कई महत्वपूर्ण लोगों से होते हुए पाकिस्तान, अमेरिका, ब्रिटेन में कुछ महत्वपूर्ण लोगों के स्वामित्व में रही। इस कार की नीलामी करने वाली कंपनी का मुख्य बिक्री केंद्र लंदन, न्यूयार्क, हांगकांग में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maharaja of Jammu Kashmir Hari Singh Vintage Sports Car on Auction in London
maharaja hari singh
इस स्पोर्टस कार की कीमत लगभग 3.6 करोड़ से अधिक मिलने की उम्मीद जताई गई है। यह सबसे अच्छी ब्रिटिश स्पोर्टस कार मानी जाती थी। नीलाम करने वाली कंपनी के निदेशक के अनुसार वर्तमान समय में जितनी भी विंटेज स्पोर्टस कारें अस्तित्व में हैं उनमें यह अति विशिष्ट है।
विज्ञापन
Maharaja of Jammu Kashmir Hari Singh Vintage Sports Car on Auction in London
maharaja hari singh
जिस प्रकार महाराजा हरि सिंह का व्यक्तित्व प्रभावशाली था, उसी तरह इस विंटेज कार का लुक विशिष्ट है। यह स्पोर्टस कार अमेरिका के विंटेज स्पोर्टस कार क्लब के प्रेसीडेंट के पास भी रही। नीलाम करने वाली कंपनी ने महाराजा हरि सिंह की इस स्पोर्टस कार की तस्वीरें भी जारी की हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed