फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब लाइलाज नहीं रहा स्पाइनल स्ट्रोक, जानिए इससे बचनें के उपाय और लक्षण

Wed, 31 Oct 2018 02:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 31 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
spinal stroke is curable know what are its symptoms
spine pain
स्पाइनल स्ट्रोक, ब्रेन स्ट्रोक से अलग होता है। ब्रेन स्ट्रोक मस्तिष्क को प्रभावित करता है और मस्तिष्क की ओर रक्त का प्रवाह बंद हो जाता है। जब स्ट्रोक, स्पाइनल कार्ड को प्रभावित करता है, तो उसे स्पाइनल स्ट्रोक कहते हैं, स्पाइनल कार्ड, सेंट्रल नर्वस सिस्टम (सीएनएस) का भाग है, जिसमें मस्तिष्क भी सम्मिलित है। स्पाइनल स्ट्रोक्स, ब्रेन स्ट्रोक से कम होते हैं। ये कुल स्ट्रोक्स में से केवल दो प्रतिशत होते हैं। स्पाइनल स्ट्रोक के कारण नर्व इम्पल्स (संदेश) भेजने में परेशानी होती हैं। ये नर्व इम्पल्स, शरीर की गतिविधियों, जैसे हाथों और पैरों को हिलाना और अंगों के ठीक प्रकार से कार्य करने को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण हैं। यह बात मैक्स सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जरी विभाग के असोसिएट डायरेक्टर डॉ. मनीष वैश्य ने बताई।


क्या है स्पाइनल स्ट्रोक
जब स्पाइल कार्ड की ओर रक्त का प्रवाह बाधित होता है तो उसे स्पाइनल स्ट्रोक कहते हैं। इसके ठीक प्रकार से काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त का सप्लाय होना जरूरी है। जब रक्त का प्रवाह कट ऑफ हो जाता है, स्पाइनल कार्ड को ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते है, जिससे उतकों को नुकसान पहुंचता है और वो क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। इसके कारण स्पाइनल कार्ड से गुजरने वाले संदेश (नर्व इम्पल्स) ब्लॉक हो सकते हैं। अधिकतर स्पाइनल स्ट्रोक रक्त के प्रवाह में ब्लॉकेज़ (आमतौर पर ब्लड क्लॉट्स) के द्वारा होता है। इसे इसचैमिक स्पाइनल स्ट्रोक्स कहते हैं। कुछ स्पाइनल स्ट्रोक्स ब्लीडिंग के कारण होते हैं, जिसे हैमरेज स्पाइनल स्ट्रोक्स कहते हैं।
spinal stroke is curable know what are its symptoms
SPINE
स्पाइनल स्ट्रोक्स के लक्षण

स्पाइनल स्ट्रोक्स के लक्षण इसपर निर्भर करते हैं कि स्पाइनल कार्ड का कौन सा भाग प्रभावित हुआ है और स्पाइनल कार्ड को कितनी क्षति पहुंची है। अधिकतर मामलों में लक्षण अचानक दिखाई देते हैं, लेकिन कईं मामलों में ये लक्षण स्ट्रोक आने के कईं घंटों बाद भी दिखाई दे सकते हैं। लक्षणों में सम्मिलित है:

-अचानक और गंभीर गर्दन या कमर दर्द।
-पैरों की मांसपेशियां कमजोर हो जाना।
-बॉउल और ब्लैडर को नियंत्रित करने में परेशानी होना।
-मांसपेशियों में ऐंठन।
-सुन्नपन।
-हाथों और पैरों में झुनझुनी महसूस होना।
-लकवा मार जाना।
-गर्म या ठंडा न महसूस कर पाना।
spinal stroke is curable know what are its symptoms
blood pressure
स्पाइनल स्ट्रोक के कारण
स्पाइन को रक्त की आपूर्ति में रूकावट के कारण स्पाइनल स्ट्रोक आता है। अधिकतर समय, यह धमनियों के संकरा होने के परिणामस्वरूप होता है जो स्पाइनल कार्ड को रक्त की आपूर्ति करते हैं। धमनियां निम्न कारणों से संकरी या कमजोर हो जाती हैं:
-उच्च रक्तदाब।
-कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर।
-हृदय रोग।
-डायबिटीज।
-जो लोग धुम्रपान करते हैं, शराब का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, नियमित रूप से एक्सरसाइज नहीं करते हैं, उन्हें भी इसका अधिक खतरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
spinal stroke is curable know what are its symptoms
SPINE
इन स्थितियों के कारण भी स्पाइनल स्ट्रोक हो सकता है।
-स्पाइन में ट्यूमर हो जाना।
-स्पाइन में चोट लग जाना।
-स्पाइनल कार्ड दब जाना।
-पेट या हृदय की सर्जरी
विज्ञापन
spinal stroke is curable know what are its symptoms
back pain
स्पाइनल स्ट्रोक के कारण होने वाली जटिलताएं
स्पाइनल स्ट्रोक के कारण होने वाली जटिलताएं इसपर निर्भर करती हैं कि मस्तिष्क का कौनसा भाग प्रभावित हुआ है। उदाहरण के लिए, अगर स्पाइनल कार्ड के आगे के भाग को रक्त की आपूर्ति कम हुई है, तो आपके पैर स्थायी रूप से लकवाग्रस्त हो जाएंगे। दूसरी जटिलताओं में सम्मिलित हैं:

-सांस लेने में कठिनाई होना
-स्थायी रूप से लकवाग्रस्त हो जाना
-बॉउल और ब्लैडर पर नियंत्रण न रहना
-शारीरिक संबंध बनाने में परेशानी होना
-मांसपेशियों में कमजोरी आना और उनका लचीलापन प्रभावित होना
-अवसाद
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed