Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Nadda returns to Delhi after assessing the party's situation in Kashmir and gauging the pulse of Gen Z.

जम्मू: घाटी में कमल खिलाने की रणनीति पर मंथन, पार्टी के हालात और जेन-जी की नब्ज टटोल दिल्ली लौटे नड्डा

Tue, 10 Nov 2026 11:04 AM IST
Nikita Gupta प्रवेश कुमारी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
प्रवेश कुमारी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 10 Nov 2026 11:04 AM IST
सार

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कश्मीर दौरे के दौरान पार्टी नेताओं से घाटी में संगठन की स्थिति, नेकां की अंदरूनी कलह और स्थानीय राजनीतिक मुद्दों पर फीडबैक लिया।

विज्ञापन
Nadda returns to Delhi after assessing the party's situation in Kashmir and gauging the pulse of Gen Z.
जेपी नड्डा - फोटो : X/BJP

विस्तार

कश्मीर की वादियों में कमल खिलाने को बेताब भाजपा के पूर्व पार्टी अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपने एम्स के दौरे को केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने रूटीन से अलग पार्टी के नेताओं से घाटी में भाजपा के हालात का भी जायजा लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

नेकां अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला के बारामुला में पाकिस्तान को लेकर दिए बयान, (नेशनल कॉन्फ्रेंस) नेकां में चल रही अंदरूनी कलह और कैबिनेट विस्तार में जम्मू के साथ ही पहाड़ियों को नजरअंदाज किए जाने से बने हालातों पर अलग से चर्चा की। घाटी में संगठन का कैसे विस्तार किया जा रहा है?, कितने जिलों में अभी तक कमेटियों का गठन हुआ है? पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों तक बात पहुंचाने में किस तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं? कश्मीर की आम जनता सत्तासीन पार्टी से किस मुद्दे पर नाराज है?

स्थानीय लोगों को किन मुद्दों के जरिए अपने पाले में लाया जा सकता है? ऐसे तमाम सवाल नड्डा ने पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों के सामने रखे। आगामी चुनावों में जेन -जी का वोट निर्णायक असर डालने वाला साबित हो सकता है।
इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक चिकित्सा शिक्षा संस्थान के एक हजार से ज्यादा छात्रों से भी संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से केंद्र की योजनाओं पर फीडबैक मांगा। यह भी पूछा कि वह योजनाओं में निर्माण के स्तर पर किस तरह की तब्दीली चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों से बताई एसआईआर की हकीकत
करीब तीन घंटे तक चले इस सत्र में नड्डा ने छात्रों से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर भी उनका नजरिया जाना। उन्हें आगाह किया कि यह मतदाता सूची को सटीक और पारदर्शी बनाने की एक सामान्य प्रक्रिया है। छात्रों को आगाह किया कि वे विपक्षी पार्टियों के भ्रमजाल में न फंसें। जेन-जी के सामने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी बात साबित करने के लिए आंकड़ों का भी सहारा लिया। वे ये आंकड़े जुबानी रटकर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed