दिल्ली में सर्वदलीय बैठक से पहले महबूबा मुफ्ती के खिलाफ जम्मू में डोगरा फ्रंट ने प्रदर्शन किया। लोगों ने पीडीपी मुखिया के खिलाफ नारेबाजी की। अपनी मांगों को लेकर कश्मीरी पंडितों ने भी प्रदर्शन किया। सरकार से उनका सवाल है कि उनकी मांगें कब पूरी होंगी। इस दौरान उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप भी लगाया है। यूथ ऑल इंडिया कश्मीरी समाज ने सर्वदलीय बैठक में कश्मीरी समुदाय के लोगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि सरकार जिन लोगों से बात कर रही है उन्होंने 32 सालों से कश्मीरी पंडितों के बारे में नहीं सोचा है। कोई भी पार्टी हमारा पक्ष नहीं रखती, हम खुद अपना पक्ष सरकार के समक्ष रखना चाहते हैं।
सियासी हलचल: दिल्ली में बैठक और जम्मू में प्रदर्शन का दौर, देखें प्रदेश का माहौल और पल-पल का अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फारूक अब्दुल्ला प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए 11 बजे घर से निकले। फारूक अब्दुल्ला कह चुके हैं कि अनुच्छेद 370 और राज्य का दर्जा बहाली की मांग पीएम से बैठक के दौरान उठाई जाएगी। ऐसे में पीएम से बैठक के बाद प्रदेश में कश्मीर बनाम जम्मू का मुद्दा गर्माने के भी आसार बन रहे हैं।
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती बुधवार को ही दिल्ली पहुंच गई थीं। राजधानी पहुंचते ही महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी से खुले मन से बात करने आई हैं।
दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के मद्देनजर खासकर घाटी में आतंकी घटनाओं के इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार अगले 48 घंटे में कश्मीर में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड व आईईडी हमले तथा हथियार लूट की घटनाओं को आतंकी तंजीमों की ओर से अंजाम दिए जाने के इनपुट हैं। इसके बाद पूरी घाटी में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। साथ ही सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सभी नेशनल हाई-वे समेत तमाम सड़कों पर नाके बढ़ा दिए गए हैं। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों के काफिले गुजरने वाले रास्तों तथा हाईवे से जुड़ने वाले रास्तों पर भी सतर्कता बढ़ाई गई है। रोड ओपनिंग पार्टियों को और गहनता के साथ छानबीन करने को कहा गया है। ड्यूटी के दौरान जवानों को पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा गया है।