कोरोना महामारी की पाबंदियों में महीनों घरों में रहने को मजबूर लोग गर्मी की छुट्टियों में पर्वतीय क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। पहले से विकसित पर्यटन स्थलों पर सैलानियाें की संख्या बढ़ गई है। इस बीच बड़ी संख्या में लोग ऐसे मनोरम स्थलों का रुख भी कर रहे हैं, जो या तो अनछुए थे या फिर बेहद कम लोग ही इन इलाकों में जाते थे। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटॉप और सनासर में इन दिनों रौनक गुलजार है। कोरोना महामारी रोकथाम के लिए उधमपुर और रामबन जिला प्रशासन की ओर से निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। बाकायदा पूछताछ हो रही है। चालान भी काटे जा रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में सैलानी उधमपुर के पंचैरी, सुद्धमहादेव, मानतलाई और लाटी क्षेत्र में कुदरती के नजारों का लुत्फ लेने पहुंच रहे हैं। वहीं कठुआ जिले में इन दिनों बदनोता, किंडली, मल्हार, लोहाई और ढग्गर में सैलानी पहुंच रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर: पर्वतीय क्षेत्रों में कई नए इलाके पर्यटन स्थल बनकर उभर रहे, जानिए कौन-कौन सी जगह बन रही लोगों की नई पसंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:23 PM IST
सार
उधमपुर, कठुआ समेत अन्य जिलों के ग्रामीण इलाकों में ले रहे शांत वातावरण, ठंडी जलवायु का लुत्फ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन