घाटी में एक बार फिर आंतकियों ने टारगेट किलिंग की है। शनिवार को दहशतगर्दों ने शोपियां में कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। इसे लेकर प्रदेश में उबाल देखने को मिल रहा है। घाटी में इस साल अब तक 24 से ज्यादा लोगों को आतंकी अपनी गोली का निशाना बना चुके हैं। इनमें सात पुलिसकर्मी, आठ नागरिक शामिल हैं, जिनमें से छह अल्पसंख्यक समुदाय से हैं।
Target Killings: आखिर कब तक... घाटी में फिर लक्षित हत्या, अब तक 24 से ज्यादा को बनाया गया निशाना
दहशतगर्दों ने शोपियां में कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। इसे लेकर प्रदेश में उबाल देखने को मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में इस साल मई महीने में एकाएक टारगेट किलिंग के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। 12 मई को बडगाम में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की तहसील कार्यालय में घुसकर हत्या हत्या कर दी थी। इसके बाद अगले ही दिन 13 मई को पुलवामा के गडूरा गांव में निहत्थे पुलिसकर्मी रियाज अहमद की हत्या की गई। 25 मई को बडगाम में टीवी कलाकार अमरीन भट की उनके घर पर ही हत्या कर दी गई। 31 मई को कुलगाम के गोपालपोरा में आरक्षित वर्ग से जुड़ी शिक्षक रजनी बाला की हत्या को अंजाम दिया गया।
मई महीने में एक के बाद एक टारगेट किलिंग से घाटी में अस्थिरता का माहौल देखा गया था। इसके चलते घाटी में कार्यरत कश्मीरी पंडित कर्मचारी और अन्य अल्पसंख्यक कर्मचारी ने जम्मू आ गए थे। पीएम पैकेज के तहत कार्यरत कश्मीरी पंडित कर्मचारी और आरक्षित वर्ग के कर्मचारी करीब पांच महीनों से जम्मू में धरना दे रहे हैं और लगातार घाटी से बाहर तैनात किए जाने की मांग कर रहे हैं।
आज हुई लक्षित हत्या के बाद दोनों संगठनों ने जम्मू में एक बार फिर प्रदर्शन किया और हमले की घोर निंदा की। साथ ही उन्होंने जम्मू के रहने वाले घाटी में कार्यरत कर्मचारियों को कश्मीर से बाहर तैनात किए जाने की मांग की।
घाटी में हुई टारगेट किलिंग्स
- 18 जून: पुलवामा में पुलिस के सब इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर की हत्या
- 2 जून: बडगाम में आतंकियों ने देर शाम दो गैर-कश्मीरी मजदूरों को बनाया निशाना, एक की मौत, एक घायल
- 2 जून: कुलगाम जिले में एक बैंक प्रबंधक की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
- 31 मई: कुलगाम के गोपालपोरा में हिंदू महिला शिक्षक रजनी बाला की हत्या
- 25 मई: बडगाम में घर पर टीवी कलाकार अमरीन भट की हत्या। उसका 10 वर्षीय भतीजा हाथ में गोली लगने से घायल।
- 24 मई: श्रीनगर में पुलिसकर्मी सैफुल्ला कादरी की हत्या। उसकी 7 साल की बेटी घायल
- 17 मई: बारामुला में शराब दुकान पर ग्रेनेड हमला, राजोरी के सेल्सैन रंजीत सिंह की मौत, तीन अन्य घायल
- 13 मई: पुलवामा के गडूरा गांव में निहत्थे पुलिसकर्मी रियाज अहमद की हत्या
- 12 मई: बडगाम में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की चाडूरा तहसील कार्यालय में घुसकर हत्या हत्या कर दी।
- 7 मई : श्रीनगर में डॉ अली जान रोड पर आइवा ब्रिज के पास आतंकवादी हमले में पुलिस कांस्टेबल गुलाम हसन डार की मौत