फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ 2022: जम्मू में मेहंदी से सजे हाथों ने चंद्रमा को दिया अर्घ्य, पति के हाथों पानी पीकर तोड़ा व्रत

Fri, 14 Oct 2022 12:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Karvachauth celebrated with pomp in Jammu Kashmir
करवाचौथ जम्मू - फोटो : अमर उजाला

हाथों में मेहंदी के चटख रंग। चूड़ियों की खनक। उसपर सोलह शृगार। शाम ढलने के साथ चांद के दीदार की उत्सुकता का बढ़ना। करवाचौथ पर वीरवार को कुछ ऐसा ही नजारा था। रात 8:42 बजे चांद के दिखाई देने के साथ महिलाओं ने अर्घ्य दिया। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत तोड़ा। महिलाओं ने करवाचौथ की सरगी सास व घर के बुजुर्ग को देकर सुहागिन रहने का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।  

Karvachauth celebrated with pomp in Jammu Kashmir
करवाचौथ जम्मू - फोटो : अमर उजाला

सुहागिन महिलाओं ने वीरवार तड़के सरगी खाई। फिर दिनभर निराहार रहीं। सूर्यास्त के दौरान महिलाओं ने सज संवर कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने थालियों की अदला-बदली भी की। इसके बाद थाली को घर के सबसे बुजुर्ग को देकर सुहागिन रहने का आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर के गांधीनगर स्थित ग्रीन बेल्ट पार्क के पंच मंदिर और रिहाड़ी में जंज घर में सामूहिक कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं पहुंची थी। महिलाओं ने रीति रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की।

Karvachauth celebrated with pomp in Jammu Kashmir
करवाचौथ जम्मू - फोटो : अमर उजाला

नवविवाहितों के लिए सुसराल से आए उपहार 

नवविवाहित महिलाओं के लिए सुसराल की तरफ से उपहार स्वरूप कपड़े, श्रृंगार, नारियल आदि सामान आया। इस दौरान नवविवाहितों ने पूजा की रस्म पूरी की। कई युवतियों ने भी व्रत रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karvachauth celebrated with pomp in Jammu Kashmir
करवाचौथ जम्मू - फोटो : अमर उजाला

वीडियो कॉलिंग से पति का किया दीदार 

करवाचौथ पर महिलाओं ने वीडियो कॉलिंग से अपने पति को देखकर व्रत खोला। ऐसी महिलाएं जिनके पति दूसरे राज्यों में या सेना में हैं उन्होंने चांद को अर्घ्य दिया फिर वीडियो कॉल के जरिये पति से जुड़ीं।

विज्ञापन
Karvachauth celebrated with pomp in Jammu Kashmir
करवाचौथ जम्मू - फोटो : अमर उजाला

चंद्रमा ने करवाया इंतजार 

करवाचौथ पर चंद्रमा ने महिलाओं को थोड़ा इंतजार भी करवाया। पंडितों ने सवा आठ बजे चंद्रमा के निकलने की बात कही थी, लेकिन चंद्रमा 8:42 पर निकला। रात आठ बजे से महिला अपने घर की छत पर चांद के इंतजार में बैठे रहीं। चांद के दीदार के साथ ही जमकर आतिशबाजी भी हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed