{"_id":"5c7836eebdec2273771f44c3","slug":"landslide-became-challenge-for-jammu-srinagar-highway-snowfall-and-rainfall-in-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन जम्मू-श्रीनगर हाईवे के लिए चुनौती बना, 2-3 मार्च को भारी बारिश, बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन जम्मू-श्रीनगर हाईवे के लिए चुनौती बना, 2-3 मार्च को भारी बारिश, बर्फबारी के आसार
Fri, 01 Mar 2019 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
रामबन के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रहा भूस्खलन जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए चुनौती बना हुआ है। वीरवार को रामबन के रामसू और रामबन कैफटेरिया मोड़ क्षेत्र में भूस्खलन हो जाने से कई घंटे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। दोपहर बाद हाईवे को क्लीयर करके श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को छोड़ा गया। बर्फबारी के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-सोनामर्ग-गुमेरी मार्ग पहले से ही बंद चल रहा है।
Trending Videos
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन 2 से 3 मार्च को दोनों संभागों के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। इसमें कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। खराब मौसम की सूरत में हाईवे पर दोबारा मार पड़ सकती है।
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
रामबन के रामसू इलाके में तड़के एक पस्सी के सड़क पर आ जाने से राजमार्ग बंद हो गया था, जिसे दोपहर बाद क्लियर किया जा सका। इस बीच रामबन कैफटेरिया क्षेत्र में भी एक पस्सी का मलबा सड़क पर आ गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अन्य हिस्सों में वीरवार को मौसम साफ रहा। लेकिन घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का पारा सामान्य से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के भी अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री गिरकर 19.0 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री गिरकर 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
snowfall
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 14.0
गुलमर्ग माइनस 12.0
पहलगाम माइनस 9.0
श्रीनगर माइनस 3.4
लेह माइनस 14.0
गुलमर्ग माइनस 12.0
पहलगाम माइनस 9.0
श्रीनगर माइनस 3.4