{"_id":"618a2d6461a9ac4dd65512c5","slug":"funeral-of-salesman-who-was-shot-dead-in-terrorist-attack-in-srinagar-jammu-and-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झकझोर देगा ये दर्द: इब्राहिम के जनाजे में उमड़ा जन सैलाब, लोग बोले- जन्नत को जहन्नुम बनाने पर तुले हैं आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झकझोर देगा ये दर्द: इब्राहिम के जनाजे में उमड़ा जन सैलाब, लोग बोले- जन्नत को जहन्नुम बनाने पर तुले हैं आतंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आतंकी हमले में मारे गए नागरिक के परिजन व स्थानीय लोग
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में सोमवार रात आतंकी हमले में मारे गए सेल्समैन मोहम्मद इब्राहिम खान को आज सुबह सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि आतंकी बौखलाए हुए हैं। जन्नत को जहन्नुम बनाने की साजिशें रची जा रही हैं।
इब्राहिम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह डाउनटाउन में कश्मीरी पंडित की दुकान पर सेल्समैन का काम करते थे। देर रात आतंकियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, हालांकि आतंकियों का अभी तक कोई पता नहीं चला है।
इब्राहिम बांदीपोरा के अष्टेंगू के रहने वाले थे। रविवार को वह डॉ. संदीप मावा की दुकान पर थे। इसी दौरान आतंकियों ने इब्राहिम को निशाना बनाकर करीब से फायरिंग की। इसमें वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी भाग निकले। इब्राहिम को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।
2 of 5
आतंकी हमले में मारे गए नागरिक के परिजन
- फोटो : बासित जरगर
ड्राई फ्रूट्स व कपड़े के कारोबारी डॉ. संदीप मावा पिछले महीने आतंकियों का शिकार बने कश्मीरी पंडित दवा कारोबारी मक्खन लाल बिंदरू के साले हैं। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने दहशत फैलाने के लिए वारदात को अंजाम दिया।
3 of 5
आतंकी हमले में मारे गए नागरिक के परिजन व स्थानीय लोग
- फोटो : बासित जरगर
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: एलजी
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वारदात की निंदा करते हुए कहा है कि इस जघन्य घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जान गंवाने वाले इब्राहिम के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। परिवार को शीघ्र न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आतंकी हमले में मारे गए नागरिक के परिजन व स्थानीय लोग
- फोटो : बासित जरगर
पिछले 24 घंटे में आतंकियों ने किया दूसरा टारगेट अटैक
इससे पहले बटमालू इलाके में रविवार देर शाम आतंकियों ने एसडी कालोनी इलाके में पुलिसकर्मी तौसीफ अहमद (29) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
5 of 5
आतंकी हमले में मारे गए नागरिक को सुपुर्द-ए-खाक किया गया
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी ली गई। आसपास के वीडियो फुटेज भी खंगाले गए। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। टीआरएफ ने इस घटना की जिम्मेदारी ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।