फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किश्तवाड़ तबाही: बचनी और गुड़िया ने दो मिनट के फासले से मौत को पीछे छोड़ा, सहेली के पति और सास सैलाब में बह गए

Sun, 17 Aug 2025 12:20 PM IST
शाहरुख खान प्रवेश कुमारी, अमर उजाला, जम्मू
प्रवेश कुमारी, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Aug 2025 12:20 PM IST
सार

किश्तवाड़ में मचैल यात्रा पर आईं महिला यात्री बचनी और गुड़िया ने दो मिनट के फासले से मौत को पीछे छोड़ दिया। लेकिन उनकी सहेली के पति और सास सैलाब में बह गए। दोनों करीब 70 लोगों के साथ बस में मचैल यात्रा पर आई थीं। कई का पता नहीं है।

विज्ञापन
Kishtwar Cloudburst Bachni and Gudiya left death behind with a gap of two minutes Jammu and Kashmir
Kishtwar Cloudburst - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़ के चिशोती में वीरवार को बादल फटने से आई तबाही में लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। चिशोती में हर तरफ तबाही के निशां हैं, सेना, सीआईएसएफ, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें मलबे में जिंदगी की तलाश में जुटी हैं। 


वहीं, दो महिला यात्री बचनी और गुड़िया मचैल यात्रा पर आए उन भाग्यशाली लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने महज दो मिनट के फासले से मौत को मात दे दी। वे लंगर खाने के लिए नहीं रुकीं और जैसे ही पुल पार किया सैलाब आ गया। 
Kishtwar Cloudburst Bachni and Gudiya left death behind with a gap of two minutes Jammu and Kashmir
घटनास्थल पर जुटीं जेसीबी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पर, दुखद यह है कि उनकी सहेली के पति और सास इस सैलाब में बह गए। शुक्रवार शाम जब एनडीआरएफ की टीम ने जम्मू की रहने वाली बचनी और उनके साथ आईं गुड़िया को निकाला तो पुल पार करते ही वे धम्म से जमीन पर गिर गईं। 

 
Kishtwar Cloudburst Bachni and Gudiya left death behind with a gap of two minutes Jammu and Kashmir
सामान समेटते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनमें खड़े होने तक का साहस नहीं बचा था। नाम पूछने पर बचनी रो पड़ीं। कुछ बोलने के बजाय वे बार-बार मुड़कर नाले की तरफ देखती रहीं। पथराई आंखों के सामने मानो तबाही के मंजर का फ्लैशबैक फिर चल पड़ा हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kishtwar Cloudburst Bachni and Gudiya left death behind with a gap of two minutes Jammu and Kashmir
मचैल यात्रा पर आईं यात्री बचनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोलने को हुईं तो जुबां लड़खड़ा रही थी। किसी तरह खुद के दुख-दर्द को सीने में जब्त करते हुए बचनी बोलीं, मेरे साथ करीब 70 और लोग थे। कई का कुछ पता नहीं चल रहा...।

 
विज्ञापन
Kishtwar Cloudburst Bachni and Gudiya left death behind with a gap of two minutes Jammu and Kashmir
मचैल यात्रा पर आईं यात्री गुड़िया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुड़िया भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रही थीं। गुड़िया की भी बचनी जैसी हालत थी। बार-बार मुड़कर पुल के नीचे बहते पानी को देखतीं और आंखों से आंसू टपक पड़ते। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed