Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kulgam Terror Attack: Militants Fire 30 Rounds in 15 Seconds, Group Claims Responsibility

कुलगाम में हमला: चंद सेकंड में दागीं 30 गोलियां, घटनास्थल पर मिला फोन और ये सामान; इस संगठन ने ली जिम्मेदारी

Thu, 12 Nov 2026 10:25 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम
अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 12 Nov 2026 10:25 AM IST
सार

कुलगाम में आतंकी हमले की जिम्मेदारी  'पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर' ने ली है। आतंकियों ने करीब 15 सेकंड में जवानों पर 30 गोलियां दागीं। घटनास्थल से मोबाइल फोन और सिम कार्ड मिला है। बुधवार को कुलगाम जिले में दो आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के नाके पर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Kulgam Terror Attack: Militants Fire 30 Rounds in 15 Seconds, Group Claims Responsibility
Kulgam Terror Attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ कर्मियों पर हुए हमले की जिम्मेदारी 'पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर' ने ली है। संगठन ने आगे भी हमलों की धमकी दी है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को दो आतंकवादियों की तलाश के लिए फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आतंकी हमले की यह घटना एक नजदीकी सीसीटीवी में कॉर्ड हो गई है। इस वीडियो में आतंकी करीब 15 सेकंड में 30 गोलियां दागते दिख रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मौके से एक मोटोरोला फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। इस इलाके में काफी घनी झाड़ियां हैं जो एक छोटे जंगल जैसी है। आतंकियों ने हमले से पहले और बाद में इसी का इस्तेमाल छिपने के लिए किया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

यह था पूरा मामला
बता दें कि कुलगाम जिले में दो आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के नाके पर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आतंकी नाके से करीब 50 मीटर दूर जंगल क्षेत्र से आए और वारदात के तुरंत बाद पैदल ही जंगल की ओर भाग निकले। जवाबी कार्रवाई में जान बचाकर भागे एक आतंकी का मोबाइल फोन घटनास्थल पर गिर गया। इसे सुरक्षा एजेंसियों ने कब्जे में लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। घटना ऐसे समय हुई जब उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी कुलगाम जिले में ही मौजूद थे। हालांकि, वह हमले वाली जगह के पास नहीं थे। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे हुई। श्रीनगर से लगभग 75 किलोमीटर दूर और कड़ी सुरक्षा वाले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से बमुश्किल एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित नौपोरा अखरन इलाके में सीआरपीएफ की 46वीं बटालियन का दल नियमित डयूटी पर था। इसी दौरान दो आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

गोलीबारी में हेड कांस्टेबल सोमबीर सिंह, कांस्टेबल राकेश दास और कांस्टेबल संतोष चंदू घायल हो गए। तीनों को तत्काल जीएमसी अनंतनाग में भर्ती कराया गया। संतोष चंदू के पेट तथा रीढ़ की हड्डी में गोलियां लगी हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पश्चिम बंगाल निवासी चंदू को बाद में एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल लाया गया। यहां उनको हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार हमलावरों में से एक ने नाके पर फायरिंग की, जबकि दूसरा उसे कवर दे रहा था।

आतंकियों पर कार्रवाई के लिए खुली छूट, चुन-चुनकर सफाया करेंगे: एलजी
सीआरपीएफ नाके पर हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों को खुली छूट दे दी गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को स्पष्ट किया कि हमलावर आतंकियों को ढूंढ़कर सफाया करेंगे। उन्होंने श्रीनगर स्थित लोक भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा हालात की समीक्षा करते हुए आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने हमले को कायरतापूर्ण आतंकी कृत्य करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की। इससे पहले उपराज्यपाल ने श्रीनगर के बेस अस्पताल में जाकर घायल सीआरपीएफ जवान के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से जवान की स्थिति पर चर्चा की। घायल दो अन्य जवानों की हालत स्थिर है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

 

एक जवान के पैर में और दूसरे के हाथ में लगी गोली
अधिकारियों के अनुसार, असम निवासी कांस्टेबल राकेश दास के पैर में गोली लगी है जबकि हेड कांस्टेबल सोमवीर सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी है। सोमवीर और राकेश को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अनंतनाग के जिला उपायुक्त ने जीएमसी अनंतनाग पहुंचकर घायल जवानों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य व इलाज की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

 

आतंकियों के भागने के रास्ते सील
हमले के बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के अतिरिक्त सुरक्षा दस्ते तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। सुरक्षाबलों में ने ने आसपास के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। आतंकियों के भागने के सभी संभावित रास्तों पर कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके की दुकानों सहित आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर रही हैं। 

 

जुलाई में दो श्रमिकों की टारगेट किलिंग हुई थी
वारदात स्थल का क्षेत्र पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के करीब स्थित है जो कुलगाम को जम्मू संभाग के रामबन, रियासी और जो जिलों से जोड़ती है। इसी वर्ष 31 जुलाई को कुलगाम में एक ईंट भट्ठे पर हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की मौत हो गई थी। जुलाई में ही आतंकवादियों ने पड़ोसी जिले अनंतनाग में एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed