{"_id":"6af550d303c77febc208a2c0","slug":"baramulla-police-in-joint-operation-has-apprehended-a-suspicious-baderkote-forest-area-hand-grenade-recovered-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारामुला में बड़ी सफलता: सुरक्षाबलों ने दो हैंड ग्रेनेड संग संदिग्ध को पकड़ा, बादेरकोट के जंगल से हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारामुला में बड़ी सफलता: सुरक्षाबलों ने दो हैंड ग्रेनेड संग संदिग्ध को पकड़ा, बादेरकोट के जंगल से हिरासत में
Thu, 12 Nov 2026 11:08 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम
अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने दो हैंड ग्रेनेड के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला पुलिस को बादेरकोट के जंगलों में एक अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने दो हैंड ग्रेनेड के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। बारामुला पुलिस ने CICT Ftr BSF (112/06 बटालियन), 2RR और CRPF 176 बटालियन के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया।
इस दौरान, बादेरकोट (तंगमर्ग) के रहने वाले गुलाम जिलानी रेशी नामक एक संदिग्ध व्यक्ति को बादेरकोट के जंगल से पकड़ा गया। उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर, जंगल में छिपाकर रखा गया एक और हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया गया।
तंगमर्ग पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई है। बरामद किए गए विस्फोटकों के स्रोत, उनके संभावित इस्तेमाल और उनसे जुड़े अन्य संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
बारामूला पुलिस शांति और सुरक्षा बनाए रखने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराती है और इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सभी सुरक्षा बलों के आपसी तालमेल और प्रयासों की सराहना करती है।