सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और पहाड़ों से लेकर जंगलों तक हुई मुठभेड़ों में आतंकियों के सफाये के बाद अब बचे हुए आतंकी सुरक्षाबलों से आमने-सामने की मुठभेड़ में उलझने के बजाय अचानक हमला कर फरार होने की रणनीति अपना रहे हैं।
कुछ सेकेंड की गोलीबारी, अचानक निशाना और फिर सुरक्षित रास्ते से भाग निकलना। कुलगाम में सीआरपीएफ नाके पर हुआ ताजा हमला इसी तरीके की ओर इशारा कर रहा है। हमलावरों ने जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फरार हो गए।
2 of 14
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
इस तरीके में हमलावर लंबे समय तक किसी स्थान पर नहीं रुकते और न ही सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में उलझते हैं। अचानक हमला कर भागने से उनकी पहचान और ठिकाने तक पहुंचना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बन जाता है।
3 of 14
कुलगाम में आतंकी हमले में घायल जवान
- फोटो : पीटीआई
हमले में इस्तेमाल वाहन, भागने के रास्ते और स्थानीय मदद की संभावना की जांच भी अहम हो जाती है। कुलगाम हमले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में 18 से अधिक राउंड फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है। सुरक्षा एजेंसियों को इस हमले के पीछे लश्कर के एक+एक यानी दो आतंकियों की जोड़ी होने का शक है।
4 of 14
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
कुलगाम में श्रमिक, अनंतनाग में पुलिसकर्मी बने निशाना
कुलगाम में यह तरीका पहली बार सामने नहीं आया है। इसी साल 31 जुलाई को जिले के केलम में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों पर आतंकियों ने गोलीबारी की थी। दोनों श्रमिकों की बाद में मौत हो गई थी। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए थे।
5 of 14
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चौक में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी को निशाना बनाया था। उन पर भी अचानक नजदीक से गोलीबारी की गई थी। इसमें वह बलिदान हुए थे। इन घटनाओं में एक समान बात यह रही कि आतंकी व उनके स्लीपर सेल मुठभेड़ में उलझने के बजाय अचानक गोलीबारी कर भागने का रास्ता चुना।