{"_id":"666917c2d20fb97ff001790e","slug":"kathua-terror-attack-eyewitness-said-opened-fire-when-refused-for-water-jammu-kashmir-news-in-hindi-2024-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Terrorist Attack: आतंकियों ने मांगा पानी... मना करने पर की फायरिंग; चश्मदीद बोला- गोली चली तो बंद किए दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terrorist Attack: आतंकियों ने मांगा पानी... मना करने पर की फायरिंग; चश्मदीद बोला- गोली चली तो बंद किए दरवाजे
Wed, 12 Jun 2024 09:34 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ/हीरानगर
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ/हीरानगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 12 Jun 2024 09:34 AM IST
विज्ञापन
Kathua Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
कठुआ जिले के हीरानगर इलाके के सैडा सोहल गांव में मंगलवार की रात एक घर में घुसे आतंकियों की पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी मार गिराया गया। इस दौरान आतंकियों की फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद किसी तरह से परिवार वालों ने सुरक्षा बलों को सूचना दी।
Trending Videos
कठुआ जिले में आतंकी हमला
- फोटो : अमर उजाला
एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है। मौके से भाग निकले एक अन्य आतंकी की तलाश में ऑपरेशन जारी है। घर में घुसे आतंकी हाल ही में घुसपैठ कर दाखिल हुए हैं।
Terrorist Attack
- फोटो : अमर उजाला
उधर, आतंकी हमले में घायल एक चश्मदीद को देर रात साढ़े 11 बजे उपजिला अस्पताल हीरानगर भर्ती करवाया गया, जहां से जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। चश्मदीद ओमकार के हाथ पर चोट आई है। उसने बताया कि अचानक धमाके की आवाज सुनी जिसके बाद परिवार के लोग दरवाजे बंद कर भीतर ही घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Terrorist Attack
- फोटो : अमर उजाला
उसे भागते वक्त बाजू में गोली लगी है। सूत्रों के मुताबिक, देर शाम जिस घर में आतंकी घुसे, वहां उन्होंने एक महिला से पानी मांगा। शक पर महिला ने मना किया तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस बीच घर के सदस्य कमरों के भीतर भागे और आसपास के लोगों ने भी खुद को घरों में कैद कर दिया।
विज्ञापन
Terrorist Attack
- फोटो : अमर उजाला
वहीं परिवार के एक सदस्य ने आतंकी वारदात की पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही देर में सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए और काउंटर ऑपरेशन में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया। वहीं उसके साथी आतंकी की तलाश जारी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आतंकियों के कंधे पर बैग थे वो हथियारों से लैस थे।