फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jammu To Katra: मां वैष्णो के भक्तों के लिए खुशखबरी, 18 जून से जम्मू से सांझी छत तक हेलीकॉप्टर सेवा होगी शुरू

Tue, 11 Jun 2024 06:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 06:01 PM IST
सार

जम्मू से सीधा हेलिकॉप्टर सेवा के माध्यम से वैष्णो देवी धाम के सांझी छत तक पहुंच सकेंगे। 18 जून से इस सेवा को शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
Jammu to katra Vaishno Devi helicopter service to resume from June 18 booking begins
कटड़ा: मां वैष्णो धाम - फोटो : एक्स/श्राइन बोर्ड सीईओ

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। अब जम्मू से सीधा हेलिकॉप्टर सेवा के माध्यम से वैष्णो देवी धाम के सांझी छत तक पहुंच सकेंगे। 18 जून से इस सेवा को शुरू किया जा रहा है। अब जम्मू से धर्मनगरी कटड़ा (सांझी छत) के लिए हवाई मार्ग से पहुंचा जा सकेगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने यह जानकारी दी है।

Jammu to katra Vaishno Devi helicopter service to resume from June 18 booking begins
कटड़ा: मां वैष्णो धाम - फोटो : एक्स/श्राइन बोर्ड सीईओ

उन्होंने ने कहा कि एसएमवीडीएसबी उन तीर्थयात्रियों के लिए जम्मू से सांझी छत हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर रहा है जो एक ही दिन में माता के दर्शन लौटना चाहते हैं। श्रद्धालु श्राइन बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से हेलिकॉप्टर सेवा की बुकिंग और सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Jammu to katra Vaishno Devi helicopter service to resume from June 18 booking begins
कटड़ा: मां वैष्णो धाम - फोटो : एक्स/श्राइन बोर्ड सीईओ

इसमें श्राइन बोर्ड की तरफ से दो प्रकार के पैकेज पेश किए जा रहे हैं। पहला 35 हजार रुपये प्रति व्यक्ति का है, जिसमें उसी दिन वापसी (सेम डे रिटर्न- एसडीआर पैकेज') शामिल है और दूसरा 50,000 रुपये प्रति व्यक्ति का है, जिसमें अगले दिन वापसी (नेक्स्ट डे रिटर्न - एनडीआर पैकज) शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu to katra Vaishno Devi helicopter service to resume from June 18 booking begins
माता वैष्णो देवी, कटड़ा - फोटो : एजेंसी
अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एसडीआर प्रारूप में तीर्थयात्रियों को पंछी हेलीपैड पहुंचने पर भवन तक बैटरी कार सेवा, विशेष दर्शन पर्ची, प्रसाद, भैरों मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए केबल कार में प्राथमिकता टिकट, पंछी हेलीपैड पहुंचने पर बैटरी कार सेवा और जम्मू एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर से यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
Jammu to katra Vaishno Devi helicopter service to resume from June 18 booking begins
माता वैष्णो देवी, कटड़ा - फोटो : एजेंसी

बोर्ड के अधिकारियों ने आगे बताया कि एनडीआर पैकेज में एसडीआर की सभी सुविधाओं के अलावा भवन में कमरे और अटका आरती भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि हेलीकॉप्टर सेवा वर्तमान में केवल कटड़ा से सांझी छत के बीच उपलब्ध है, जिसका एक तरफ का किराया 2100 रुपये प्रति व्यक्ति है।

रियासी जिले की धर्मनगरी कटड़ा की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित माता वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू-कश्मीर में सबसे अधिक पूजनीय स्थलों में से एक है। यहां सालाना लगभग एक करोड़ भक्तों पहुंचते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed