फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता के हत्यारों को बेटी की सलाह: जिसको जैसी तालीम मिली है वो वैसा ही काम करेगा, अगर दम है तो...

Wed, 06 Oct 2021 09:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 06 Oct 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri Pandit Makhan Lal Bindru Daughter said terrorists You will not achieve anything think of your future
कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू की बेटी श्रद्धा बिंदरू - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर में आतंकी हमले में मारे गए कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू की बेटी श्रद्धा बिंदरू ने आतंकियों को सुधरने का संदेश दिया है। श्रद्धा ने कहा कि किसी की पीठ पर वार करने से तुम्हें कुछ हासिल नहीं होगा। तालीम के दम पर अपना भविष्य बनाओ। हिंदुओं को निशाना बनाकर तुम कश्मीर नहीं पा जाओगे। तुम केवल शरीर को मार सकते हो, आत्मा को नहीं। मैने अपने पिता को बिना रोए विदा किया है। ये साहस मेरे पिता ने दिया है।

कहा कि ये आतंकी कुछ रुपयों की खातिर लोगों की गाड़ियों पर हमला करते हैं। लोगों को निशाना बनाकर हत्या करते हैं। इससे कुछ हासिल नहीं होगा। मैं कहना चाहती हूं कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो। अपने भविष्य को संवारो। मैंने अपनी पिता की बदौलत एक मुकाम हासिल किया है। पिताजी साइकिल से चलते थे, मेहनत और ईमानदारी के बूते उन्होंने समाज में सम्मान पाया। मुझे और मेरे भाई को अच्छी तालीम दी। हिंदू होने के बावजूद मैंने कुरान पढ़ी है।

Kashmiri Pandit Makhan Lal Bindru Daughter said terrorists You will not achieve anything think of your future
कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू के परिजन - फोटो : बासित जरगर

कहा कि कुरान में भी लिखा है कि शरीर की हत्या की जा सकती पर आत्मा की नहीं। आतंकियों तुम बंदूक के दम पर हमारी हिम्मत नहीं तोड़ सकते। मैं अपने पिता की बेटी हूं, अगर तुम लोगों में हिम्मत है तो मेरा सामना करो।

Kashmiri Pandit Makhan Lal Bindru Daughter said terrorists You will not achieve anything think of your future
कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू के परिजन - फोटो : बासित जरगर

श्रद्धा ने कहा कि मेरे पिता ने हम सबको शिक्षा दी है। वहीं आतंकियों को पत्थर और बंदूक थमाई गई है। मैं कहना चाहती हूं कि एक इंसान बन जाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashmiri Pandit Makhan Lal Bindru Daughter said terrorists You will not achieve anything think of your future
कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू के परिजन - फोटो : बासित जरगर

कहा कि कश्मीरी पंडितों ने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की है। हम लोग सब जगह फैले हुए हैं।

विज्ञापन
Kashmiri Pandit Makhan Lal Bindru Daughter said terrorists You will not achieve anything think of your future
कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू के परिजन - फोटो : बासित जरगर

श्रद्धा ने कहा तुम(आतंकी) केवल बंदूक चला सकते हो, हत्याएं कर सकते हो। जिसको जैसी तालीम मिली है वो वैसा ही काम करेगा। बात करनी है तो शिक्षा के स्तर पर आओ फिर बात करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed