फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकियों को चुनौती: कश्मीरी पंडित बिंदरू की बेटी ने कहा- अगर हिम्मत है तो सामने आओ, कुरान में भी यही लिखा है

Wed, 06 Oct 2021 05:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 06 Oct 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Funeral of Kashmiri Pandit Makhan Lal Bindru Daughter said terrorists can kill my father s body but not his soul
रोते बिलखते कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू के परिजन - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर में मंगलवार शाम को आतंकी हमले में मारे गए कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। नेताओं, पुलिस के अधिकारियों के साथ ही भारी संख्या में लोग उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे। रोते-बिलखते परिजनों और रिश्तेदारों की हालत देख लोगों की आंखें नम हो गईं। वहीं बिंदरू की बेटी श्रद्धा बिंदरू ने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि तुम सिर्फ शरीर को मार सकते हो, मेरे पिता की आत्मा को नहीं। अगर हिम्मत है तो सामने आओ, तुम लोग केवल पत्थर फेंक सकते हो या पीछे से गोली चला सकते हो।

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी बिंदरू के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिंदरू ईमानदार व्यक्ति थे, उन्होंने जीवन भर घाटी के लोगों की सेवा की। श्रीनगर के मेयर जुनैद मट्टू ने कहा कि चिनार चौक से जहांगीर चौक (जहां बिंदरू मेडिकेट स्थित है) तक की सड़क का नाम शहीद माखन लाल बिंदरू रोड रखा जाएगा। आगे की स्लाइड में पढ़ें आतंकियों को बिंदरू की बेटी की ललकार...

Funeral of Kashmiri Pandit Makhan Lal Bindru Daughter said terrorists can kill my father s body but not his soul
रोते बिलखते कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू के परिजन - फोटो : बासित जरगर

बिंदरू की बेटी श्रद्धा बिंदरू ने कहा कि 'मैंने अपनी पिता की बदौलत एक मुकाम हासिल किया है। पिताजी साइकिल से चलते थे, मेहनत और ईमानदारी के बूते उन्होंने समाज में सम्मान पाया। मुझे और मेरे भाई को अच्छी तालीम दी। हिंदू होने के बावजूद मैंने कुरान पढ़ी है। कुरान में भी लिखा है कि शरीर की हत्या की जा सकती पर आत्मा की नहीं। आतंकियों तुम बंदूक के दम पर हमारी हिम्मत नहीं तोड़ सकते। मैं अपने पिता की बेटी हूं, अगर तुम लोगों में हिम्मत है तो मेरा सामना करो।'

Funeral of Kashmiri Pandit Makhan Lal Bindru Daughter said terrorists can kill my father s body but not his soul
रोते बिलखते कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू के परिजन - फोटो : बासित जरगर

माखन लाल बिंदरू की हत्या पर कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने दुख व्यक्त किया। कश्मीरी पंडित सभा ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय बताया और कहा कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ अल्पसंख्यकों में डर का माहौल पैदा करना है। सभा के अध्यक्ष केके खोसा ने कहा कि कश्मीर घाटी में अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ रहे है। सरकार कश्मीर घाटी में हालात सामान्य बता रही है, लेकिन वहां पर हालात ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Funeral of Kashmiri Pandit Makhan Lal Bindru Daughter said terrorists can kill my father s body but not his soul
कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू का अंतिम संस्कार - फोटो : बासित जरगर

उधऱ, श्रीनगर में कश्मीरी पंडित दवा कारोबारी की हत्या की उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी आशीष सूद ने निंदा की है। उप-राज्यपाल ने कहा कि इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की कड़ी निंदा करता हूं। दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ पूरी संवेदना है। इस प्रकार के जघन्य कृत्य के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Funeral of Kashmiri Pandit Makhan Lal Bindru Daughter said terrorists can kill my father s body but not his soul
कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू का अंतिम संस्कार - फोटो : बासित जरगर

उमर ने इस घटना की निंदा करते हुए ट्वीट में लिखा क्या भयानक खबर है! वह बहुत दयालु आदमी थे। मुझे बताया गया है कि उग्रवाद के चरम के दौरान भी वह कभी घाटी छोड़कर नहीं गए और अपनी दुकान खुली रखी। मैं इस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed