फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः बर्फबारी और पस्सियां गिरने से राजमार्ग बंद, हजारों की संख्या में फंसे वाहन

Mon, 06 Jan 2020 06:43 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 06 Jan 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
Jammu Srinagar highway closed due to snowfall and falling ribs
jammu-srinagar highway jam - फोटो : अमर उजाला

रामबन के विभिन्न हिस्सों में राजमार्ग पर पस्सियां गिरने और जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी होने के बाद सोमवार शाम को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग बंद होने पर रामबन व उधमपुर में हजारों की संख्या में वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही एक बार फिर से यात्री व चालक परेशानी में पड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि रामबन से राजमार्ग खुलने की सूचना मिलने के बाद ही उधमपुर से वाहनों को घाटी की तरफ भेजा जाएगा।


 

Jammu Srinagar highway closed due to snowfall and falling ribs
traffic jam on jammu srinagar highway - फोटो : अमर उजाला

सोमवार सुबह वाहनों की आवाजाही जम्मू से श्रीनगर की तरफ शुरू हुई थी। उधमपुर में रविवार से रोके गए वाहनों को पुलिस रोक-रोक कर घाटी की तरफ रवाना कर रही थी। इस कारण जखैनी इलाके में जाम की स्थिति भी बनी रही। ट्रकों को पुलिस ने सुबह भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी।

Jammu Srinagar highway closed due to snowfall and falling ribs
जाम में खड़ी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

दोपहर के समय जब बारिश शुरू हुई तो पुलिस ने छोटे वाहनों को भी घाटी की तरफ भेजना बंद कर दिया। शाम करीब पांच रामबन में तेज बारिश के दौरान डिगडोल व अन्य कई स्थानों पर पस्सियां गिरने व जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी होने पर राजमार्ग बंद हो गया और राजमार्ग के बंद होते ही रामबन में दोनों तरफ सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Srinagar highway closed due to snowfall and falling ribs
landslide on Jammu-srinagar Highway - फोटो : अमर उजाला
वहीं फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने राजमार्ग को खोलने का प्रयास किया, लेकिन बारिश के कारण इसमें कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
Jammu Srinagar highway closed due to snowfall and falling ribs
jammu-srinagar highway
उधमपुर में जखैनी के साथ भारत नगर, संगूर, रठियान, बट्टलबालियां, मांड, टिकरी में हजारों की संख्या में वाहनों को रोका गया है। ज्यादातर रोके गए वाहन ट्रक हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed