फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ननकाना साहिब मामलाः सिख समुदाय ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, साथ ही कहा- दोगला खेल खेल रही इमरान सरकार

Mon, 06 Jan 2020 05:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 Jan 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Nankana Sahib Attack Sikh community protests against Pakistan
पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

सिख यूनाइटिड फ्रंट ने चेयरमैन सुदर्शन सिंह वजीर की अध्यक्षता में डिग्याना आश्रम जम्मू में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पथराव और सिखों के खिलाफ नारेबाजी की घटना पर हर तरफ लोगों में उबाल है। इस दौरान सुदर्शन सिंह ने इमरान खान सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि इमरान खान सरकार दोगला खेल खेल रही है। पहले तो पाकिस्तानी सरकार ने करतारपुर के दरवाजे सभी सिखों के लिए खोल दिए। वहीं दूसरी तरफ कुछ शरारती लोगों द्वारा सिख समुदाय के लोगों पर पथराव किया गया और उनके बारे में गलत शब्दों का प्रयोग किया गया।

Nankana Sahib Attack Sikh community protests against Pakistan
पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान सुदर्शन ने पाकिस्तान सरकार से अल्पसंख्यकों और उनके धार्मिक स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले ने सिख समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इतना ही नहीं बल्कि इससे पूरे संसार में हर समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

 

Nankana Sahib Attack Sikh community protests against Pakistan
पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने पाकिस्तान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह लोग इतिहास में जाकर सिखों द्वारा लड़ी गई लड़ाइयां देख लें। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो इतिहास एक बार फिर से दोहराया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री रमन भल्ला ने प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने पाकिस्तान की इस हरक्कत को शर्मनाक बताया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nankana Sahib Attack Sikh community protests against Pakistan
पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
भल्ला ने केंद्र सरकार से अपील की है कि भविष्य में पाकिस्तान द्वारा इस तरह कि कोई भी हरकत दोबारा न हो इसके लिए पाकिस्तान में सिख समुदाय के लोगों को और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा करने के कुछ सख्त कदम उठाए।
विज्ञापन
Nankana Sahib Attack Sikh community protests against Pakistan
रमण भल्ला - फोटो : फाइल, अमर उजाला
भल्ला ने कहा कि पाकिस्तान अपने देश में रह रहे सिख समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर गुरु नानक देव जी के जन्म स्थल ननकाना साहेब में हिंसा पैदा की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed