फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रियासी हमले में आतंकी गुर्गा गिरफ्तार: दहशतगर्दों को घर पर रखा, महज छह हजार में कर दिया जिंदगियों का सौदा

Thu, 20 Jun 2024 02:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 20 Jun 2024 02:21 PM IST
सार

रियासी के शिवखोड़ी आतंकी हमले में गिरफ्तार आतंकी मददगार हाकम दीन ने छह हजार रुपये के लिए श्रद्धालुओं की जान का सौदा आतंकियों के साथ किया था।

विज्ञापन
jammu reasi terror attack one terrorist associate arrested sold lives for just six thousand rupees
रियासी में पकड़ा गया आतंकी मददगार - फोटो : विकास बड़ू

रियासी के शिवखोड़ी आतंकी हमले में गिरफ्तार आतंकी मददगार हाकम दीन ने छह हजार रुपये के लिए श्रद्धालुओं की जान का सौदा आतंकियों के साथ किया था। सूत्र बताते हैं कि हमले को अंजाम देने वाले आतंकी वारदात से 15 दिन पहले हाकम दीन के घर तीन से चार बार आ चुके थे। उसके घर पर रुककर खाना वगैरह भी खाया। 



वहीं रुककर चरवाहे का काम भी किया ताकि किसी को कोई शक न होने पाए। हाकम दीन ने आतंकियों को कंडा के आसपास मुख्य मार्ग की रेकी कराई,रास्ते के बारे में पूरी जानकारी दी। इस सारे काम के लिए उसे छह हजार रूपए दिए गए। एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि हाकम दीन से छह हजार रूपए बरामद किए गए है जो उस ने आतंकियों से लिए थे। हमले से एक दिन पहले आतंकी उस के घर पर रुके थे।

jammu reasi terror attack one terrorist associate arrested sold lives for just six thousand rupees
एसएसपी मोहिता शर्मा जानकारी देते हुए - फोटो : विकास बड़ू
एससीपी ने कहा, 'तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में एक आतंकी सहयोगी हाकम (उम्र 45 वर्ष) को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रियासी से गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति कई बार आतंकियों को शरण देने में शामिल रहा है।'
jammu reasi terror attack one terrorist associate arrested sold lives for just six thousand rupees
आतंकी हमले में क्षतिग्रस्त हुई बस - फोटो : एजेंसी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों को खाना और रहने की जगह मुहैया कराने के साथ-साथ आतंकी मददगार हाकम ने गाइड का काम भी किया और घटना स्थल तक पहुंचने में दहशतगर्दों की मदद की। गिरफ्तार व्यक्ति एक प्रमुख आतंकी मददगार है, जिसने हमले को अंजाम देने में आतंकियों की मदद की थी। मामले में आगे की पूछताछ और जांच जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu reasi terror attack one terrorist associate arrested sold lives for just six thousand rupees
रियासी में आतंकी हमला - फोटो : संजय कुमार
रियासी में पौनी में नौ जून को शिवखोड़ी से कटड़ा जा रही बस पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस आतंकी हमले में नौ लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे। बस में सवार तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के रहने वाले थे।

 

 

विज्ञापन
jammu reasi terror attack one terrorist associate arrested sold lives for just six thousand rupees
रियासी में सर्च ऑपरेशन - फोटो : एजेंसी
डोडा में पूछताछ के लिए तीन को उठाया
पिछले सप्ताह डोडा जिले में हुए दो आतंकी हमलों में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक दंपती समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि इन लोगों के पास आतंकियों की आवाजाही के बारे सूचना हो सकती है। इस बीच अधिकारियों ने दावा किया है कि जिले के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में तीन से चार आतंकियों का एक समूह मौजूद है। यह वही समूह है जिसने इसने दोनों हमलों को अंजाम दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed