फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JK Weather: मानसून की दस्तक से राहत, बारिश से तापमान में गिरावट, इस हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम

Sun, 30 Jun 2024 12:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 30 Jun 2024 12:56 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में सात जुलाई तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्य और भारी बारिश के कारण जम्मू संभाग के कुछ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। कुछ हिस्सों में मिट्टी धंसने और तेज हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir Weather monsoon temperature drops due to rain
जम्मू कश्मीर में मानसून - फोटो : बासित जरगर

जम्मू कश्मीर में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। लोगों को तेज धूप से राहत मिली है। जम्मू में रविवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई है। बीते दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। हालांकि कुछ जगह लोगों को उमस भी झेलनी पड़ी है और कुछ जगह हुई बारिश ने ठंडक दी है।

jammu kashmir Weather monsoon temperature drops due to rain
जम्मू कश्मीर में मानसून - फोटो : बासित जरगर

अगले सात दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

आगामी दो जुलाई से मानसून और सक्रिय होगा। सात जुलाई तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्य और भारी बारिश के कारण जम्मू संभाग के कुछ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। कुछ हिस्सों में मिट्टी धंसने और तेज हवाएं चल सकती हैं।

jammu kashmir Weather monsoon temperature drops due to rain
जम्मू कश्मीर में मानसून - फोटो : बासित जरगर

30 जून से तीन जुलाई तक जम्मू संभाग के कई स्थानों पर सुबह के समय बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दोपहर के समय कश्मीर के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। चार से सात जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir Weather monsoon temperature drops due to rain
जम्मू कश्मीर में मानसून - फोटो : बासित जरगर

इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। शनिवार को जम्मू में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। दिन में हल्के बादल छाए रहे। शाम को भी हल्की बारिश से पारे में गिरावट आई। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 36.6 और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
jammu kashmir Weather monsoon temperature drops due to rain
जम्मू में मौसम - फोटो : अभिषेक बड़ू

जिला कठुआ के बिलावर और रामकोट के इलाकों में बारिश हुई है। सांबा, रियासी और उधमपुर में भी बारिश हुई। बनिहाल में दिन का पारा 30.0, बटोत में 27.6, कटड़ा में 32.0 और भद्रवाह में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम साफ रहने से तपिश का अहसास रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 30.9 और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.7 और न्यूनतम 13.5 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बालटाल में बूंदाबांदी हुई है। लेह में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले चौबीस घंटे में उधमपुर में 47.9, कटड़ा में 28.9 और जम्मू में 14.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed