फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarnath Yatra Photos: मंदिरों के शहर से धरती के स्वर्ग तक बाबा बर्फानी के जयघोष, हर तरफ उत्साह, उमंग और जोश

Sat, 29 Jun 2024 01:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 29 Jun 2024 01:56 PM IST
सार

मंदिरों का शहर जम्मू से लेकर धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर तक बाबा बर्फानी के जयघोष गूंज रहे हैं। देशभर से आए भगवान भोले के भक्तों से पूरा जम्मू कश्मीर शिवमय हो गया है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra Photos and images From jammu city of temples to heaven on earth kashmir zeal everywhere
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : बासित जरगर
मंदिरों का शहर जम्मू से लेकर धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर तक बाबा बर्फानी के जयघोष गूंज रहे हैं। देशभर से आए भगवान भोले के भक्तों से पूरा जम्मू कश्मीर शिवमय हो गया है। शनिवार को पहला जत्था आधार शिविर बालटाल और पहलगाम से पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ। वहीं, जम्मू से दूसरा जत्था घाटी के लिए रवाना किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच श्री अमरनाथ यात्रा आज शुरू हो गई है।


 
Amarnath Yatra Photos and images From jammu city of temples to heaven on earth kashmir zeal everywhere
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : बासित जरगर

जय बाबा बर्फानी, भूखे को अन्न, प्यासे को पानी..., बम-बम भोले और जय शिव शंकर के जयघोष... हर तरफ उत्साह, उमंग और जोश देखने को मिल रहा है। मंदिरों का शहर जम्मू पूरी तरह से शिवमय रंग में रम गया। आधार शिविर भगवती नगर में भोले के भजनों पर भक्त खूब झूम रहे हैं। हर किसी में बाबा बर्फानी के प्रति आस्था नजर आ रही है।

Amarnath Yatra Photos and images From jammu city of temples to heaven on earth kashmir zeal everywhere
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : बासित जरगर

आधार शिविर बालटाल और पहलगाम से अनाउंसमेंट के माध्यम से पहले जत्थे में जाने वाले भक्तों को तैयार होने के लिए कहा गया, तो भक्त झूम उठे। वे भी तो इन पलों का काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। हर कोई सामान उठाकर बाबा का गुणगान करते हुए अपनी यात्रा शुरू करने के लिए बढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnath Yatra Photos and images From jammu city of temples to heaven on earth kashmir zeal everywhere
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : बासित जरगर

इस बीच डमरू बजाकर बाबा के भक्तों के जोश को बढ़ाया गया तो किसी ने भोले के भजन गाकर गुणगान किया। बाबा बर्फानी के पास जल्दी पहुंचने का उत्साह भी बढ़ने लगा। अधिकांश श्रद्धालुओं ने गले में आरएफआईडी कार्ड पहने हुए थे, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित रहे। जो जहां खड़ा था वहीं से बाबा का गुणगान कर रहा था।

विज्ञापन
Amarnath Yatra Photos and images From jammu city of temples to heaven on earth kashmir zeal everywhere
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : बासित जरगर

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर से पवित्र गुफा तक 90 हजार जवान तैनात किए गए हैं, जो हाईवे, लंगर स्थलों, आधार शिविरों, यात्री निवासों आदि पर सुरक्षा संभाल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed