फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

J&K: पुलवामा में उरी से भी बड़ा आतंकी हमला, सामने आईं दिल दहलाने वाली तस्वीरें

Thu, 14 Feb 2019 05:06 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 14 Feb 2019 05:06 PM IST
jammu kashmir pulwama terror attack news updates in hindi
आतंकी हमले के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में उरी से भी बड़ा आतंकी हमला हुआ है। हमले में 40 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं कई जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हमला जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया है। इस काफिले में 2500 जवान शामिल थे।

jammu kashmir pulwama terror attack news updates in hindi
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर हमला - फोटो : अमर उजाला
उरी हमले में 19 जवान शहीद हुए थे। आतंकियों ने पुलवामा के अवंतीपुरा में इस हमले को अंजाम दिया। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
jammu kashmir pulwama terror attack news updates in hindi
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर हमला - फोटो : अमर उजाला
यह हमला श्रीनगर-जम्मू हाईवे के अवंतीपोरा में गोरीपोरा इलाके में किया गया है। हमले में 40 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं दर्जनों जवान गंभीर रूप से घायल हैं। सीआरपीएफ का 2500 जवानों का काफिला जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहा था तभी ये हमला हुआ।
 
विज्ञापन
jammu kashmir pulwama terror attack news updates in hindi
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर हमला - फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ के काफिले को हाईवे पर एक कार में आईईडी लगाकर निशाना बनाया गया। धमाके के बाद आतंकियों ने काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी। जब सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला तो आतंकी मौके से भाग निकले।
 
jammu kashmir pulwama terror attack news updates in hindi
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर हमला - फोटो : अमर उजाला
आईजी सीआरपीएफ रविदीप सिंह के मुताबिक, काफिले में कई बसें शामिल थीं, आतंकियों ने आईईडी लगाकर हमला किया है। वहीं हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed