{"_id":"5c645bafbdec22736d6a19cc","slug":"jammu-srinagar-highway-again-closed-after-avalanche-alert-for-heavy-rainfall-and-snowfall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ा, सुबह से कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी, कई इलाकों में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ा, सुबह से कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी, कई इलाकों में अलर्ट
Thu, 14 Feb 2019 12:07 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार सुबह से ही जम्मू सहित आगपास के सभी जिलों में बरसात शुरू हो गई है। वहीं कश्मीर घाटी में कई जिलों में बर्फबारी का दौर जारी है। रुक-रुक कर वाहनों को जम्मू-सृनागार हाईवे पर घाटी के लिए छोड़ा जा रहा है। रामबन के मारोग क्षेत्र में बुधवार शाम 7.30 बजे पहाड़ से पस्सी के सड़क पर आ जाने से यातायात ठप हो गया है। घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से मौसम फिर बिगड़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य में 18-19 फरवरी को भी भारी बारिश के आसार हैं।
बर्फबारी के चलते सड़क से फिसल कर उतरी कार
- फोटो : अमर उजाला
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार की रात से रुक-रुक कर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार देर शाम तक जारी रहा। यहां दिन का पारा सामान्य से 4.9 डिग्री गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के गुलमर्ग, साधना टॉप, जोजिला पास, सोनमर्ग, पीर की गली, अनंतनाग, शोपियां के पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। रामबन और बनिहाल के बीच कई हिस्सों में बारिश हो रही है।
snowfall
रामबन तहसील के रनगली दंडराठ क्षेत्र में नाला पार करते समय हिमस्खलन की चपेट में आने से रनगली निवासी सलाम दीन की मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया। इस बीच पिछले आठ दिन बाद बुधवार को दिनभर खुलने के बाद देर शाम को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फिर बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall
हाईवे खुलने पर उधमपुर में फंसे हल्के और भारी वाहनों को घाटी के लिए रवाना किया गया। इसमें जरूरी सामग्री लेकर खड़े ट्रकों को भेजा गया। जिला उधमपुर के कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ पर्वतीय इलाकों में हल्का हिमपात हुआ। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा जारी रही। जम्मू में हल्की बूंदाबांदी के साथ दिनभर बादल छाए रहे। यहां दिन का तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री गिरकर 20.8 और बीती रात का न्यूनतम सामान्य से 1.0 डिग्री चढ़कर 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
snowfall/uttarakhand
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 17.2
लेह माइनस 6.3
गुलमर्ग माइनस 3.0
पहलगाम माइनस 0.3
श्रीनगर माइनस 0.1
कारगिल माइनस 17.2
लेह माइनस 6.3
गुलमर्ग माइनस 3.0
पहलगाम माइनस 0.3
श्रीनगर माइनस 0.1