{"_id":"606e97cd9810412b53263d5a","slug":"jammu-kashmir-politics-starts-on-hoisting-of-national-flag-on-government-buildings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सरकारी इमारतों पर तिरंगा फहराने पर राजनीति गरमाई, सत्ता-पक्ष और विपक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सरकारी इमारतों पर तिरंगा फहराने पर राजनीति गरमाई, सत्ता-पक्ष और विपक्ष आमने-सामने
Thu, 08 Apr 2021 11:12 AM IST
करिश्मा चिब
अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू-कश्मीर
अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू-कश्मीर
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
National flag at SKIMS Srinagar
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में सरकार के आदेश के बाद से घाटी में सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने पर राजनीति गर्मा गई है। जहां सोमवार को घाटी के सबसे बड़े अस्पताल शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) में 1977 से अब तक पहली बार तिरंगा फहराया गया, वहीं बुधवार को भी कई सरकारी इमारतों पर तिरंगा फहराए जाने का दौर जारी रहा।
अली मोहम्मद
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर की प्रेस कॉलोनी में स्थित जेकेईडीआई की एक इमारत पर भी राष्ट्र ध्वज को फहराया गया। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता अली मोहम्मद सागर के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज की इज्जत दिल से होनी चाहिए।
national flag
- फोटो : Social Media
उन्होंने कहा कि तिरंगे को सरकारी इमारतों पर लगाने का यह मतलब नहीं कि यहां के लोगों ने 5 अगस्त 2019 को भुला दिया। उनके अनुसार राष्ट्रीय ध्वज का एक महत्व है और एक खास जगह भी है। ऐसा सही नहीं कि हर सरकारी इमारत और नुक्कड़ पर इसको लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : बासित जरगर
केंद्र सरकार असुरक्षित महसूस कर रही
पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का कहना है कि ऐसा करने से लगता है कि केंद्र सरकार कश्मीर में असुरक्षित महसूस कर रही है। अन्यथा हिदुस्तान के किसी भी राज्य में कोई भी शासक यह नहीं कहता कि हर जगह तिरंगा फहराओ। महबूबा ने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं पर कहा कि इसका जवाब खुद वो लोग ही दे सकते हैं जो छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें वह कुछ नहीं कह सकती।

ravinder raina
- फोटो : file photo
हर दफ्तर पर फहराया जाएगा तिरंगा झंडा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में हर कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। पीडीपी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर कटाक्ष करते हुए रैना ने कहा कि महबूबा जैसे कई नेताओं का सपना जो भी हो वह कभी पूरा नहीं होगा। देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ 2022 में मनाने जा रहा हैं। ऐसे समय में जम्मू-कश्मीर में हर जगह सिर्फ तिरंगा ही दिखेगा। ब्यूरो
यह भी पढ़ें- आईजी कश्मीर: मीडिया को मुठभेड़स्थल से दूर रहने की दी सलाह