फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IG kashmir suggested media persons to stay away from the encounter site

आईजी कश्मीर: मीडिया को मुठभेड़स्थल से दूर रहने की दी सलाह

Thu, 08 Apr 2021 10:45 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 08 Apr 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
IG kashmir suggested media persons to stay away from the encounter site
कश्मीर मे तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : PTI

शहर के बाहरी क्षेत्र जकूरा के गुलाब बाग इलाके में आतंकियों की तलाश में चले ऑपरेशन के शुरू होने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने मीडिया को मुठभेड़ स्थल से दूर रहने की सलाह दे दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि मीडिया मुठभेड़ स्थल से दूर रहे और लाइव कवरेज न करे। उन्होंने यह भी कहा कि भाषा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता उचित प्रतिबंधों के अधीन है, जिसका अनुच्छेद 21 के तहत अन्य लोगों के जीवन के अधिकार की गारंटी या राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं उनका कहना था कि मुठभेड़ स्थल पर मीडिया पुलिस और सुरक्षाबलों की पेशेवर ड्यूटी में हस्तक्षेप न करें। ऐसा कोई ऑपरेशनल कंटेंट नहीं लिया जाना चाहिए जिससे हिंसा भड़कने की संभावना हो या जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़े या जो राष्ट्र विरोधी भावना को बढ़ावा देता हो।   

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नाबालिग से दुष्कर्म में पुलिसकर्मी समेत 3 गिरफ्तार

बता दें कि शहर के बाहरी क्षेत्र जकूरा के गुलाब बाग इलाके में आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों ने करीब 20 घंटे अभियान चलाया। उस घर पर भी चेतावनी फायर किए गए जिसमें आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी, लेकिन आतंकियों की तरफ से कोई जवाबी कार्रवाई न होने से अभियान को स्थगित कर दिया गया।

अभियान मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे शुरू हुआ था और बुधवार शाम तक जारी रहा। पता चला है कि दो आतंकी रात में ही अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सुरक्षाबलों को गुलाब बाग इलाके के हमदान कॉलोनी में मंगलवार देर शाम आतंकियों की मूवमेंट की खबर मिली थी। इस सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ  की क्विक एक्शन टीम ने इलाके की घेराबंदी की और साझा तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed