{"_id":"605f0d4b8ebc3ef1095d23f5","slug":"jammu-kashmir-government-will-save-50-crores-from-paper-less-darbar-move","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पेपर लेस दरबार मूव से सरकार के बचेंगे 50 करोड़, डिजिटल तरीके से होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पेपर लेस दरबार मूव से सरकार के बचेंगे 50 करोड़, डिजिटल तरीके से होगा काम
संजीव दुबे, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 27 Mar 2021 04:17 PM IST
सार
दरबार का मूल रिकॉर्ड जम्मू में ही रहेगा, डिजिटल प्रारूप में श्रीनगर शिफ्ट होगा
ट्रकों व बसों में लोडिंग व अनलोडिंग में रिकार्ड के क्षतिग्रस्त होने की संभावना भी नहीं रहेगी
प्रशासनिक विभागों में रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में
विज्ञापन
1 of 5
darbar move
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रदेश की शीतकालीन राजधानी जम्मू से अगले महीने अप्रैल में सरकार के दरबार का रिकॉर्ड और दस्तावेज आदि डिजिटल प्रारूप में ही श्रीनगर स्थानांतरित होंगे। पहली बार पेपर लैस दरबार मूव से प्रदेश सरकार के खजाने में करीब पचास करोड़ की बचत होगी। इसके अलावा ट्रकों व बसों में लोडिंग व अनलोडिंग में रिकार्ड के क्षतिग्रस्त होने की संभावना भी नहीं रहेगी।
2 of 5
darbar move
- फोटो : Amar Ujala
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 1872 से चल रही जम्मू-कश्मीर में दरबार मूव की परंपरा की कड़ी में पहली बार पेपर लैस दरबार मूव अप्रैल 2021 में होगा। इसके लिए नागरिक सचिवालय परिसर के प्रशासनिक विभागों में रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
3 of 5
Darbar Move
- फोटो : PTI
वहीं नागरिक सचिवालय के बाहर के करीब 43 विभागों में भी डिजिटलीकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और दरबार मूव होने से पहले इससे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
darbar move
- फोटो : Amar Ujala
दरबार का मूल मैन्युल रिकॉर्ड जम्मू में ही रहेगा। पहली बार पेपर लैस दरबार मूव के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी खास दिलचस्पी ले रहे हैं। दरबार मूव के रिकार्ड को डिजिटल प्रारूप देने का काम अंतिम चरण में है। पेपर लैस दरबार मूव जम्मू से श्रीनगर में इस बार होगा। -मनोज कुमार द्विवेदी, प्रशासनिक सचिव सामान्य प्रशासनिक विभाग जम्मू कश्मीर
विज्ञापन
5 of 5
दरबार मूव के कर्मचारियों को लेकर जती बस
- फोटो : Amar Ujala
अधिकारियों को मिलेगा डिजिटलीकरण कार्य का प्रशिक्षण
नागरिक सचिवालय के अंडर सेक्रेटरी और उप सचिव स्तर के अधिकारियों को 31 मार्च से 12 अप्रैल तक मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय जम्मू में ई-आफिस में काम करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। नागरकि सचिवालय परिसर में काम कर रहे सभी 37 प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का शेड्यूल भी सरकार ने जारी कर दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।