फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Indo-Pak military officers meeting takes place on poonch border

जम्मू-कश्मीर: संघर्ष विराम के बीच मिले भारत-पाकिस्तान के सैन्य कमांडर, जानिए किस विषय पर हुई चर्चा

Sat, 27 Mar 2021 12:07 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 27 Mar 2021 12:07 PM IST
सार

  • पुंछ में नियंत्रण रेखा पर चक्कां दा बाग की राहें मिलन के पास हुई ब्रिगेड स्तर की बैठक  
  • करीब साढे़ तीन साल के बाद इस प्रकार भारत पाकिस्तान सेना के बीच ब्रिगेड कमांडर स्तर की बैठक आयोजित

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Indo-Pak military officers meeting takes place on poonch border
पाकिस्तानी अफसरों को उपहार देते भारतीय अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुंछ जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित चक्कां दा बाग की राहें मिलन पर भारत और पाकिस्तानी सेना के बीच ब्रिगेड कमांडर स्तर की बैठक आयोजित की गई। इसमें दोनों तरफ के सैन्य अधिकारियों ने नियंत्रण रेखा पर स्थानीय स्तर पर संघर्ष विराम को प्रभावी तरीके से जारी रखने और किसी भी प्रकार के क्षेत्रीय मुद्दे को सद्भाव पूर्व एक दूसरे से चर्चा कर हल करने जैसे विषयों पर बातचीत की। करीब एक से डेड घंटे तक चली इस बैठक में दोनों तरफ से एक दूसरे के प्रति शंकाओं पर भी खुल कर चर्चा की गई।

विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद पुंछ नगर से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर चक्कां दा बाग की राहें मिलन पर बने भारत पाकिस्तान के गेट खोले गए जहां पर भारतीय सेना की तरफ से ब्रिगेड कमांडर और कुछ अन्य अधिकारी राहें मिलन पर पहुंचे। वहीं पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र से पाकिस्तानी सेना के ब्रिगेड कमांडर भी अपने कुछ अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। जहां दोनों तरफ के अधिकारियों ने आपस में हाथ मिलाया और एक दूसरे को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन


जिसके उपरान्त दोनों तरफ के ब्रिगेड कमांडरों के बीच बैठक शुरू हुई। इस दौरान दोनों तरफ के अधिकारियों ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम को प्रभावी बनाने सहित कई विषयों पर चर्चा करते हुए सहमती बनाई। गोरतलब है कि भारत पाकिस्तान के बीच गत महीनें डी जी एम ओ स्तर पर संघर्ष विराम पर बनी सहमती के बाद पहली बार पुंछ में नियंत्रण रेखा पर ब्रिगेड कमांडर स्तर की बैठक आयोजित की गई है। जिले में चक्कां दा बाग की राहें मिलन पर करीब साढे़ तीन साल के बाद इस प्रकार भारत पाकिस्तान सेना के बीच ब्रिगेड कमांडर स्तर की बैठक आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, जेकेएसएसबी ने 2311 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार इससे पूर्व 23 अगस्त 2017 को चक्कां दा बाग की राहें मिलन पर इस प्रकार की ब्रिगेड कमांडर स्तर की बैठक आयोजित की गई थी। उसके उपरान्त लगातार नियंत्रण रेखा पर बड़ रही गोलाबारी और दोनों देशों के बीच तनाव की अधिकता के कारण दोनों सेनाओं के बीच किसी प्रकार की कोई बात चीत नहीं हो पाई थी। यह ध्यान देने की बात है कि डी जी एम ओ स्तर की बैठक में नियंत्रण रेखा पर भारत पाकिस्तानी सेना के बीच एक दूसरे से तत्तकाल बातचीत हेतू दोनों तरफ से हॉट लाईन स्थापित किए जाने पर भी सहमति बनी थी अब आज की बैठक के बाद हॉट लाईन स्थापित किए जाने की भी संभावना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed