जम्मू-कश्मीर में मानसून के कमजोर पड़ने पर तपिश के साथ उमस से हर कोई पसीने से तरबतर हो रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर चला गया है। कश्मीर के कई जिलों में पारा 33 डिग्री तक पहुंच गया है। जम्मू संभाग में दिन में आर्द्रता का प्रतिशत अधिक होने से उमस परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। 21 अगस्त को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू में वीरवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। इलेक्ट्रानिक उपकरणों से हटते ही पसीने छूट रहे हैं। जम्मू में दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 66 दर्ज किया गया, जिससे उमस के कारण हर कोई परेशान हो रहा है।
जम्मू-कश्मीर: मानसून के कमजोर पड़ने से प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी, बारिश के नहीं कोई आसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन